सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 27 Nov 2024

    5 min read

    तंजानिया (राजधानी: डोडोमा)

    • हाल ही में, गोवा में द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तारित करने के लिए तीसरी भारत-तंजानिया संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक आयोजित की गई।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • अवस्थिति: यह एक पूर्वी अफ्रीकी देश है जो भूमध्य रेखा के ठीक दक्षिण में अवस्थित है।
    • सीमावर्ती राष्ट्र: इसके उत्तर में केन्या और युगांडा; पश्चिम में रवांडा, बुरुंडी, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और रवांडा; तथा दक्षिण में ज़ाम्बिया, मलावी और मोजाम्बिक है।
    • सीमावर्ती जल निकाय: इसके उत्तर में विक्टोरिया झील; पूर्व में हिंद महासागर; पश्चिम में टांगानिका झील; और दक्षिण पश्चिम में न्यासा झील है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जलवायु: उष्णकटिबंधीय जलवायु (लंबे शुष्क मौसम और दो वर्षा ऋतु के साथ।)
    • प्रमुख झीलें: टांगानिका झील (विश्व की दूसरी सबसे गहरी झील)।
    • सबसे ऊंची चोटी: पर्वत किलिमंजारो (सुषुप्त ज्वालामुखी और अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत)।
    • प्रमुख नदियां: रुवुमा, रुफिजी
    • Tags :
    • तंजानिया
    • डोडोमा
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features