गुरु तेग बहादुर (1621-1675) | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    गुरु तेग बहादुर (1621-1675)

    Posted 28 Nov 2024

    5 min read

    24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी का ‘शहीदी दिवस’ मनाया गया।

    गुरु तेग बहादुर जी के बारे में

    • उनका जन्म अमृतसर (पंजाब) में हुआ था।
    • वे सिखों के 9वें गुरु थे। वे एक महान योद्धा, आध्यात्मिक विभूति और मातृभूमि के प्रेमी थे।

    प्रमुख योगदान

    • उन्होंने सार्वभौमिक भाईचारे और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश का प्रचार-प्रसार किया।
    • उन्होंने अंधविश्वास, जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत का विरोध किया।
      • समानता, न्याय, बंधुत्व और स्वतंत्रता पर आधारित उनकी शिक्षाएं एक सशक्त और जीवंत भारत के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करती हैं। 
    • उन्होंने पंजाब में चक्क नानकी नामक एक शहर की स्थापना की, जो बाद में श्री आनंदपुर साहिब के रूप में विकसित हुआ।
    • गुरु तेग बहादुर जी को ‘हिंद दी चादर’ के नाम से भी जाना जाता है।

    मूल्य 

    • वीरता, आध्यात्मिकता, नेतृत्व, दृढ़ संकल्प, आदि।
    • Tags :
    • गुरु तेग बहादुर
    • शहीदी दिवस
    • सिखों के 9वें गुरु
    • हिंद दी चादर
    • चक्क नानकी
    • श्री आनंदपुर साहिब
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features