
सी. वी. रमन (1888–1970)
भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है।
- यह दिवस प्रसिद्ध भौतिक-विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा 1928 में रमन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
सी. वी. रमन के बारे में
- जन्म: तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में।
- वैज्ञानिक योगदान
- रमन प्रभाव की खोज (1928):
- रमन प्रभाव प्रकाश के प्रकीर्णन (Scattering) की वह परिघटना है जिसमें पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर पदार्थ में अणुओं की वजह से प्रकाश की किरणें बिखर जाती हैं और उनकी तरंगदैर्ध्य (रंग) में बदलाव आता है। इससे अणुओं की संरचना और कंपन के बारे में जानकारी मिलती है।
- रमन प्रभाव की खोज (1928):
- अन्य प्रमुख योगदान: प्रकाशिकी और स्पेक्ट्रोस्कोपी में योगदान; भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों की ध्वनिकी पर शोध; क्रिस्टलोग्राफी और ठोस अवस्था भौतिकी में शोध।
- पुरस्कार और सम्मान:
- रमन प्रभाव के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार (1930), भारत रत्न (1954), रॉयल सोसाइटी के फेलो, फ्रैंकलिन पदक, लेनिन शांति पुरस्कार।
- मूल्य: वैज्ञानिक सोच, धैर्य, उत्कृष्टता, जिज्ञासा, आदि।