पर्यटन मंत्रालय ने 23 राज्यों में कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

पर्यटन मंत्रालय का लक्ष्य उच्च यातायात वाले स्थलों पर दबाव कम करना तथा देश भर में पर्यटकों के संतुलित वितरण को बढ़ावा देना है। कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में असम के शिवसागर में स्थित रंग घर, बिहार के सहरसा में अवस्थित मत्स्यगंधा झील आदि को शामिल किया गया है। 

  • इन परियोजनाओं को व्यय विभाग की “पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष सहायता (SASCI) योजना” के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। 
    • SASCI योजना का उद्देश्य देश में प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों के विकास के लिए राज्यों को 50 वर्ष की अवधि हेतु दीर्घकालीन ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करना है।
    • राज्यों को परियोजनाएं पूरी करने के लिए दो वर्ष का समय दिया गया है।

ओवर-टूरिज्म के बारे में

  • यह उस स्थिति को दर्शाता है, जब किसी पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की संख्या उस स्थल की वहन क्षमता (Carrying Capacity) से अधिक हो जाती है। इसका अर्थ है कि वह स्थान पर्यटकों की अधिक संख्या को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संधारणीय तरीके से संभाल नहीं पाता है।
  • इसके लिए जिम्मेदार कारण: इसमें बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रा संबंधी कम खर्च; लोगों की आय में वृद्धि होना और उभरता मध्यम वर्ग; बेहतर आतिथ्य क्षेत्रक के कारण किफायती आवास आदि शामिल हैं।

ओवर-टूरिज्म के प्रभाव

  • क्षति और क्षरण: पर्यटकों की अधिक आवाजाही से प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों की  भव्यता एवं ढांचागत संरचना को नुकसान पहुंचता है। उदाहरण के लिए: अंगकोरवाट मंदिर परिसर (कंबोडिया)।
  • स्थानीय समुदायों में असंतोष: पर्यटन से रहन-सहन की लागत बढ़ जाती है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए सस्ता आवास मिलना कठिन हो जाता है। साथ ही, उन्हें विस्थापन का भी सामना करना पड़ता है। उदाहरण के लिए- बर्सिलोना में पर्यटन विरोधी प्रदर्शन।
  • पर्यावरणीय प्रभाव: इसमें पर्यटन स्थलों में प्रदूषण एवं कचरे में वृद्धि होना; ट्रैफिक जाम होना; अकुशल तरीके से अपशिष्ट निपटान; जल की कमी और पारिस्थितिकी का ह्रास होना आदि शामिल हैं। 

संधारणीय पर्यटन के लिए उठाए गए कदम

  • एन्हांस्ड क्लाइमेट एक्शन इन टूरिज्म पर COP-29 घोषणा-पत्र: इसका उद्देश्य पर्यटन क्षेत्रक में संधारणीय पर्यटन पद्धतियों को बढ़ावा देना और उनका समर्थन करना तथा ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करना है।
  • उत्तरदायी पर्यटन पर केपटाउन घोषणा-पत्र 2002: इसका उद्देश्य नकारात्मक आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों को कम करना है।
  • संधारणीय पर्यटन के लिए राष्ट्रीय रणनीति, 2022: इस रणनीति का उद्देश्य भारत को उत्तरदायी पर्यटन के लिए एक वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। साथ ही, इसका लोचशील पर्यटन क्षेत्रक का निर्माण करके आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय लाभ में वृद्धि करना भी है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 5 दिसंबर, 2024

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 5 दिसंबर, 2024

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features