यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) लाइट | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

RBI ने UPI के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए UPI लाइट की लेन-देन की सीमा को 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया है। 

  • RBI ने UPI लाइट पर ऑफलाइन लेन-देन की कुल सीमा भी 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दी है। 

UPI लाइट के बारे में

  • यह एक भुगतान समाधान है, जो विश्वसनीय ‘NPCI कॉमन लाइब्रेरी’ एप्लीकेशन का लाभ उठाता है, ताकि वास्तविक समय में विप्रेषक (Remitter) बैंक की कोर बैंकिंग प्रणाली का उपयोग किए बिना कम मूल्य के लेन-देन को प्रोसेस किया जा सके। साथ ही, इसमें पर्याप्त जोखिम न्यूनीकरण भी प्रदान किया जाता है। 
  • अपने UPI पंजीकृत ग्राहक की सहमति से, जारीकर्ता बैंक एक निर्धारित सीमा तक ग्राहक के खाते पर एस्क्रो (निलंब) बना सकता है।

विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मनाया जाएगा। 

महाकुंभ मेले के बारे में

  • हिंदू धर्म में कुंभ मेला एक धार्मिक तीर्थयात्रा है, जो 12 वर्षों में चार बार आयोजित की जाती है। 
  • प्रमुख स्थान और नदियां: 
    • उत्तर प्रदेश: प्रयागराज (गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती का संगम)। 
    • उत्तराखंड: हरिद्वार (गंगा नदी), 
    • मध्य प्रदेश: उज्जैन (क्षिप्रा नदी), तथा 
    • महाराष्ट्र: नासिक (गोदावरी नदी)। 
  • प्रमुख अनुष्ठान और प्रथाएं: शाही स्नान, दीप दान और कल्पवास (अनुशासन व तपस्या पर जोर)। 
  • उल्लेखनीय है कि 2019 के प्रयागराज कुंभ मेले को सबसे बड़े स्वच्छता और अपशिष्ट निपटान तंत्र के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।

उपभोक्ता कार्य विभाग राज्य विधिक मापविज्ञान विभागों और उनके पोर्टल्स को एक एकीकृत राष्ट्रीय प्रणाली में समायोजित करने के लिए eMaap विकसित कर रहा है। 

  • वर्तमान में, राज्य सरकारें पैकेज्ड वस्तुओं के पंजीकरण, लाइसेंस जारी करने और तौल व माप उपकरणों के सत्यापन/ मुद्रांकन के लिए अपने स्वयं के पोर्टल्स का उपयोग कर रही हैं। 

eMaap के बारे में

  • उद्देश्य: लाइसेंस जारी करने, सत्यापन करने तथा प्रवर्तन व  अनुपालन के प्रबंधन के लिए प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना। 
  • लाभ: 
    • यह विधिक मापविज्ञान अधिनियम, 2009 के तहत अनुपालन बोझ और कागजी कार्रवाई को कम करके व्यापार करने में सुगमता तथा व्यापार प्रथाओं में पारदर्शिता को बढ़ावा देगा।
    • डेटा-संचालित निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा; प्रवर्तन गतिविधियों को सुव्यवस्थित करेगा तथा एक मजबूत और दक्ष विनियामक फ्रेमवर्क को सुनिश्चित करते हुए नीति निर्माण की सुविधा प्रदान करेगा।

ESIC को उसके मोबाइल एप्लिकेशन-आस्क एन अपॉइंटमेंट (AAA+) के लिए एक प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है।

  • इस अवसर पर ESIC को एशिया और प्रशांत के लिए क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम (RSSF एशिया-प्रशांत) में निम्नलिखित तीन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए हैं-
    • व्यावसायिक दुर्घटना और बीमारी;
    • सतत निवेश; तथा 
    • प्रणालीगत लचीलापन। 
  • RSSF एशिया-प्रशांत का आयोजन रियाद (सऊदी अरब) में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) द्वारा किया गया था। 

ESIC और AAA+ के बारे में 

  • ESIC की स्थापना श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 के तहत की गई है।
  • AAA+ एप्लिकेशन बीमित व्यक्तियों, लाभार्थियों, कर्मचारियों और ESI पेंशन भोगियों को सेवा प्रदान करती है। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं को सुव्यवस्थित करती है।

ISSA के बारे में

  • इसे अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के तहत 1927 में स्थापित किया गया था। 
  • यह सामाजिक सुरक्षा संगठनों, सरकारों और सामाजिक सुरक्षा विभागों के लिए प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।

भारत ने एक संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्यक्रम में अपने अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम COP-16 के भाग के रूप में आयोजित किया गया था। 

अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट के बारे में

  • यह प्रोजेक्ट निम्नीकृत वन भूमि की पुनर्बहाली से संबंधित है।   
  • इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने किया था। इसके तहत हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में अरावली पर्वत श्रृंखला के आसपास के 5 कि.मी. बफर क्षेत्र को हरा-भरा किया जाएगा। 
  • यह प्रोजेक्ट अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल पहल से प्रेरित है।

भारत में अरावली पर्वतमाला के बारे में 

  • अरावली विश्व की सबसे प्राचीन वलित पर्वत प्रणालियों में से एक है। अपरदन के चलते अरावली माला कई जगह से कट चुकी है।
  • अरावली पहाड़ियां प्रायद्वीपीय पठार के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी किनारों पर स्थित हैं।
  • सबसे ऊंची चोटी: गुरु शिखर (राजस्थान)। 

बिहार के कालूघाट स्थित भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के इंटरमॉडल टर्मिनल को GRIHA से फाइव-स्टार SVAGRIHA/ स्वगृह रेटिंग प्राप्त हुई है। 

  • यह टर्मिनल राष्ट्रीय जलमार्ग 1- गंगा नदी की क्षमता वृद्धि के लिए विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित जलमार्ग विकास परियोजना का हिस्सा है। 

गृह/ GRIHA के बारे में 

  • मंत्रालय: यह नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (TERI) का संयुक्त उद्यम है। 
  • भूमिका: GRIHA एक रेटिंग उपकरण है, जो किसी भवन की संपूर्ण उपयोग अवधि के दौरान उसके पर्यावरणीय प्रदर्शन का समग्र मूल्यांकन करता है। इससे अंततः 'हरित भवन' के लिए एक निश्चित मानक प्रदान किया जाता है।
  • स्वगृह/ SVAGRIHA (सरल, बहुमुखी व किफायती गृह): यह रेटिंग छोटे पैमाने के हितधारकों (बंगले और छोटे कार्यालय जैसी परियोजनाओं के मालिकों) को दी जाती है।

लेक-इफ़ेक्ट स्नो से संबंधित चेतावनियां ग्रेट लेक्स (अमेरिका और कनाडा) में लागू रहेंगी। 

लेक-इफ़ेक्ट स्नो के बारे में 

  • यह परिघटना तब होती है, जब कनाडा से ठंडी हवा गर्म व बिना जमी ग्रेट लेक्स के ऊपर से गुजरती है। 
    • जैसे ही ठंडी हवा ग्रेट लेक्स के बिना जमे तथा अपेक्षाकृत गर्म पानी के ऊपर से गुजरती है, गर्मी और नमी वायुमंडल के सबसे निचले हिस्से में स्थानांतरित हो जाती है। 
    • हवा ऊपर उठती है, बादल बनते हैं और ये बादल एक संकीर्ण पट्टी में विकसित होते हैं। इससे प्रति घंटे 2 से 3 इंच या उससे अधिक बर्फ गिरती है। 
    • यह पतझड़ के अंत और सर्दियों के मौसम में आम परिघटना है तथा प्रभावित क्षेत्र हवा की दिशा से निर्धारित होता है।

"ब्रेन रॉट" शब्द को ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर, 2024 नामित किया गया है।

ब्रेन रॉट के बारे में

  • यह मानव मस्तिष्क की वह दशा है, जिसमें मस्तिष्क अत्यधिक उत्तेजक स्थिति में हो जाता है।
  • इस शब्द का इस्तेमाल खासतौर पर सोशल मीडिया पर निम्न गुणवत्ता वाले ऑनलाइन कंटेंट को अत्यधिक देखने के कारण मानसिक स्वास्थ्य और संज्ञानात्मक क्षमताओं में गिरावट दर्शाने के लिए किया गया है। 
  • इसके कारण एकाग्रता और तार्किक विश्लेषण की क्षमता में कमी तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet