सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 09 Dec 2024

    6 min read

    भारत और नॉर्वे ने यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) समझौते के तहत निवेश पर चर्चा की। 

    भौगोलिक अवस्थिति

    • अवस्थिति: इसका विस्तार उत्तरी यूरोप और स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप के आधे पश्चिमी हिस्से पर है।
    • सीमावर्ती राष्ट्र: स्वीडन, फ़िनलैंड और रूस।
    • सीमावर्ती जल निकाय: उत्तर में बैरेंट्स सागर; पश्चिम में नॉर्वेजियन सागर और उत्तरी सागर; तथा दक्षिण में स्केगरक जलसंधि (स्केगर जलडमरूमध्य) स्थित हैं।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • नॉर्वे के लगभग दो-तिहाई भाग पर पहाड़ियां मौजूद हैं। इसके कटे-फटे समुद्र तट के अधिकांश भाग पर गहरे हिमनदीय फ़ियोर्ड्स स्थित हैं।
    • फियोर्ड्स: ये समुद्री जल से भरे बहुत गहरे हिमनदीय गर्त हैं, जो उच्च अक्षांशों में पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए- सोगन (सोग्ने) फियोर्ड आदि। 
    • नॉर्वे में कई पेनेप्लेन्स नामक विस्तृत क्षेत्र भी मौजूद हैं। हालांकि, इनका उभार काफी हद तक क्षरित हो चुका है। 
      • पेनेप्लेन कुछ-कुछ उभारदार, तथा लगभग समतल मैदान हैं। इनका निर्माण नदी के कटाव से होता है।
    • नॉर्वेजियन धारा अपेक्षाकृत गर्म जल को नॉर्वे के तट के साथ उत्तर की ओर ले जाती है।
    • Tags :
    • सुर्ख़ियों में रहे स्थल
    • नॉर्वे
    • ओस्लो
    • यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) समझौते के तहत निवेश पर चर्चा की।
    • फियोर्ड्स
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features