एशियाई विकास बैंक (ADB) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारत और एशियाई विकास बैंक ने मेघालय में जल सुरक्षा बढ़ाने के लिए 50 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए।

एशियाई विकास बैंक (ADB) के बारे में

  • स्थापना: इसे एशिया और प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक संवृद्धि को बढ़ावा देने के लिए 1966 में स्थापित किया गया था।
  • मुख्यालय: मंडालूयोंग (फिलीपींस)।
  • उद्देश्य: 
    • समृद्ध, समावेशी, लचीला और संधारणीय एशिया व प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करना;
    • एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चरम गरीबी को समाप्त करने के प्रयासों को समर्थन करना। 
  • सदस्य: 69 सदस्य। इनमें एशिया-प्रशांत से 49 और अन्य क्षेत्रों से 19 सदस्य शामिल हैं। भारत भी इसका सदस्य है। 
  • कार्य:
    • यह सदस्य देशों को ऋण, अनुदान और तकनीकी सहायता प्रदान करता है।
    • यह अवसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जलवायु अनुकूलन जैसे क्षेत्रकों के विकास पर ध्यान केंद्रित करता है।

अंगामी नागा जनजाति ने नागालैंड के हॉर्नबिल फेस्टिवल के तहत ‘पत्थर खींचने के उत्सव’ में भाग लिया।

अंगामी नागा जनजाति के बारे में

  • अधिवास स्थान: वे मुख्य रूप से नागालैंड के कोहिमा और दीमापुर जिलों में रहते हैं।
    • उनके गांव कबीलाई विभाजन के आधार पर खेल (थिनुओ) नामक संगठन के रूप में संगठित हैं।
  • भाषा: तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार की तेन्यीडी भाषा। यह भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है।
  • त्योहार: सेक्रेनयी। यह अंगामी संस्कृति में फसल कटाई का एक प्रमुख त्योहार है।  
  • पारंपरिक वेशभूषा: लोरुमहौशु, लोहे, रतापफे और किल्ट।
  • धर्म: मुख्य रूप से ईसाई।
  • ऐतिहासिक घटना: ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ अंगामी विद्रोह (1879) उनके इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है।

संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को ‘विश्व ध्यान दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

विश्व ध्यान दिवस के बारे में

  • 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस संकल्प को सर्वसम्मति से अपनाया गया। यह संकल्प लिकटेंस्टाइन ने प्रस्तुत किया था और भारत द्वारा सह-प्रायोजित किया गया था।
  • उद्देश्य: इस दिवस को मनाने का उद्देश्य व्यापक मानव कल्याण है, जिसमें मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक और आध्यात्मिक कल्याण भी शामिल हैं।

21 दिसंबर का महत्त्व:

  • शीत अयनांत (Winter Solstice) दिवस: यह भारतीय परंपरा में उत्तरायण (आंतरिक चिंतन के लिए शुभ समय) की शुरुआत का प्रतीक है।
  • पूरक तिथि: शीत अयनांत के ठीक छह महीने बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • 21 जून को ग्रीष्म अयनांत (Summer Solstice) पड़ता है।

EPFO ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) का 'गुड प्रैक्टिस अवार्ड' जीता।

EPFO के बारे में

  • स्थापना: कर्मचारी भविष्य निधि अध्यादेश, 1951 के माध्यम से EPFO की स्थापना की गई थी। बाद में इस अध्यादेश की जगह कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम 1952 ने ले ली थी। 
    • इस अधिनियम को अब कर्मचारी भविष्य निधि और प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम, 1952 कहा जाता है
  • नोडल मंत्रालय: केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय।
  • मिशन: सरकार द्वारा प्रबंधित वृद्धावस्था आय सुरक्षा कार्यक्रमों की पहुंच और गुणवत्ता को बढ़ाना।
  • EPFO निम्नलिखित तीन योजनाओं का प्रबंधन करता है:
    • कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) योजना 1952,
    • कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) 1995,
    • एंप्लॉय डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) 1976.

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने ‘ऊर्जा और AI पर वैश्विक सम्मेलन’ आयोजित किया।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के बारे में

  • मुख्यालय: पेरिस (फ्रांस)।
  • स्थापना: वर्ष 1973 के तेल संकट को देखते हुए 1974 में स्थापना की गई थी।  
  • उद्देश्य: सदस्य देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा संधारणीय ऊर्जा नीतियों, नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता पर ध्यान केंद्रित करना।
  • सदस्य: 32 सदस्य देश, 13 एसोसिएशन देश और 4 एक्सेशन देश।
    • 2017 से भारत IEA का एसोसिएट सदस्य है। 
  • IEA का सदस्य बनने की निम्नलिखित शर्ते हैं:
    • आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) का सदस्य होना चाहिए।
    • साझा ऊर्जा लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट करना। इसमें हर समय 90 दिनों के निवल आयात (खपत) के बराबर आपातकालीन तेल भंडार सुरक्षित रखना शामिल है।
  • महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स: वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक, ग्लोबल EV आउटलुक आदि।

मारखोर को दुर्लभ रूप से कश्मीर में देखा गया है। 

मारखोर के बारे में

  • यह विश्व की सबसे बड़ी जंगली बकरी है।
  • पर्यावास: पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और ताजिकिस्तान।
    • भारत में यह जीव केवल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर (J&K) में पाया जाता है।
  • संरक्षण स्थिति: 
    • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972: अनुसूची-I में सूचीबद्ध है। 
    • IUCN लाल सूची: नियर थ्रेटेन्ड श्रेणी में शामिल है। 
    • वन्य जीवों और वनस्पतियों की संकटापन्न प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES): परिशिष्ट-1 में सूचीबद्ध है। 
  • संरक्षण प्रयास: 
    • वैश्विक: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 24 मई 2024 को अंतर्राष्ट्रीय मार्खोर दिवस घोषित किया था।
    • भारत: भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट कश्मीर मारखोर रिकवरी प्रोजेक्ट का संचालन कर रहा हैI इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर ने मारखोर के लिए तातकूटी वन्यजीव अभयारण्य को अधिसूचित किया है।

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के खगोलविदों ने पहली बार एंड्रोमेडा गैलेक्सी में नोवा से पराबैंगनी उत्सर्जन का अवलोकन किया।

  • खगोलविदों ने उत्सर्जन का पता लगाने के लिए एंड्रोमेडा गैलेक्सी के एस्ट्रोसैट डेटा का उपयोग किया। 

एंड्रोमेडा गैलेक्सी (मेसियर 31) के बारे में 

  • यह हमारी आकाशगंगा (मिल्की वे) की सबसे निकटतम प्रमुख आकाशगंगा है।
  • यह एक सर्पिल आकाशगंगा है, जो पृथ्वी से लगभग 2.5 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है।
  • M31 तारामंडल एंड्रोमेडा में स्थित है। 

एस्ट्रोसैट मिशन

  • यह भारत का पहला समर्पित भारतीय खगोल विज्ञान मिशन है। इसका उद्देश्य एक्स-रे, ऑप्टिकल और पराबैंगनी (UV) स्पेक्ट्रल बैंड में एक साथ खगोलीय पिंडों का अध्ययन करना है।
  • यह एक ही उपग्रह के साथ अलग-अलग खगोलीय पिंडों के एक साथ बहु-तरंगदैर्ध्य अवलोकन को सक्षम बनाता है।

खान मंत्रालय ने जैव विविधता से समृद्ध विरासत क्षेत्र मेलूर में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को टंगस्टन खनन अधिकार प्रदान किया है। इस निर्णय का जनता, पर्यावरणविदों और राजनेताओं ने कड़ा विरोध किया है।

टंगस्टन के बारे में

  • स्वरूप: यह एक चमकदार, चांदी जैसी सफेद धातु है।
  • गुण: इसका गलनांक सभी धातुओं में सबसे अधिक होता है।
  • प्रमुख टंगस्टन युक्त अयस्क: स्कीलाइट और वुल्फ्रामाइट हैं। 
  • उपयोग: 
    • प्रकाश बल्बों के फिलामेंट्स बनाने में;
    • आर्क-वेल्डिंग इलेक्ट्रोड्स में;
    • टंगस्टन कार्बाइड का इस्तेमाल 'दर्द रहित' डेंटल ड्रिल में होता है, जो अल्ट्रा-हाई स्पीड पर घूमती है आदि।
  • कमियां: 
    • यह धातु बहुत अधिक ऊर्जा कुशल नहीं है; 
    • यह प्रकाश की तुलना में बहुत अधिक ऊष्मा उत्पन्न करती है।
    • खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की दूसरी अनुसूची के अनुसार, टंगस्टन एक प्रमुख खनिज है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet