सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 23 Nov 2024

    4 min read

    गुयाना (राजधानी: जॉर्जटाउन)

    हाल ही में, भारतीय प्रधान मंत्री ने गुयाना की यात्रा की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विविध समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

    • यह कैरिकॉम (कैरेबियन समुदाय) और राष्ट्रमंडल का सदस्य है।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • अवस्थिति: गुयाना दक्षिण अमेरिका के उत्तर-पूर्वी तट पर अवस्थित है।
    • सीमावर्ती राष्ट्र: इसके पूर्व में सूरीनाम, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में ब्राजील, तथा पश्चिम में वेनेजुएला स्थित है।
    • सीमावर्ती जल निकाय: अटलांटिक महासागर।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: अकाराई पर्वत श्रेणी, पकारैमा पर्वत श्रेणी, कनुकु पर्वत श्रेणी आदि।
    • सबसे ऊँचा स्थान: माउंट रोराइमा। 
    • प्रमुख नदियां: कौरनटाइन, बर्बिस, डेमेरारा, एस्सेक्विबो आदि।
    • Tags :
    • Place in News
    • गुयाना
    • जॉर्जटाउन
    • सुर्ख़ियों में रहे स्थल
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features