सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 28 Dec 2024

    4 min read

    सोमालिया (राजधानी: मोगादिशु)

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमालिया में एक नए शांति मिशन को अधिकृत किया।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • यह अफ्रीका महाद्वीप की मुख्य भूमि के सबसे पूर्व में स्थित देश है। यह देश हॉर्न ऑफ अफ्रीका प्रायद्वीप का हिस्सा है।
    • सीमावर्ती देश: इसके उत्तर-पश्चिम में जिबूती; पश्चिम में इथियोपिया; और दक्षिण-पश्चिम में केन्या स्थित है। 
    • सीमावर्ती जल निकाय: अदन की खाड़ी और हिंद महासागर।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • सबसे ऊंची चोटी: माउंट शिम्बिरिस। इसे माउंट सुरुद कैड के नाम से भी जाना जाता है।
    • प्रमुख नदियां: जुब्बा और शबेले। 
    • अदन की खाड़ी के समानांतर तटीय मैदानों को गुबन के नाम से जाना जाता है।
    • Tags :
    • सोमालिया
    • मोगादिशु
    • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features