सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 02 Jan 2025

    4 min read

    त्रिनिदाद एंड टोबैगो (राजधानी: पोर्ट ऑफ स्पेन)

    • हाल ही में, त्रिनिदाद एंड टोबैगो में हिंसा के कारण आपातकाल की घोषणा की गई है।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • अवस्थिति: यह अटलांटिक महासागर में दक्षिण-पूर्वी वेस्ट इंडीज का एक द्वीपीय देश है। 
      • यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के करीब, वेनेजुएला के उत्तर-पूर्व और गुयाना के उत्तर-पश्चिम में अवस्थित है।
      • यह कैरिकॉम (CARICOM) यानी कैरेबियन कम्युनिटी का एक सदस्य है।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • पर्वत श्रृंखलाएं: यहां की नदर्न रेंज, वेनेजुएला में एंडीज पर्वत श्रृंखला की तटीय श्रृंखलाओं का विस्तार है।  
    • सबसे ऊँची चोटी: माउंट अरिपो
    • झील: त्रिनिदाद में स्थित पिच झील दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक एस्फाल्ट झील है।
    • प्रमुख नदियां: ऑर्टोइरे और कारोनी
    • Tags :
    • CARICOM
    • त्रिनिदाद एंड टोबैगो
    • पोर्ट ऑफ स्पेन
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features