सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 10 Jan 2025

    4 min read

    चाड (राजधानी: एन'जामेना)

    हाल ही में, चाड के राष्ट्रपति भवन परिसर में हुए हमले में कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • यह उत्तर-मध्य अफ्रीका का एक स्थलरुद्ध देश है। इसकी केन्द्रीय अवस्थिति और शुष्क जलवायु के कारण इसे अक्सर "डेड हार्ट ऑफ अफ्रीका" कहा जाता है।
    • स्थलीय सीमाएं: यह उत्तर में लीबिया से, पूर्व में सूडान से, दक्षिण में मध्य अफ्रीकी गणराज्य से, दक्षिण-पश्चिम में कैमरून व नाइजीरिया से तथा पश्चिम में नाइजर से घिरा हुआ है।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • जलवायु: इसके दक्षिण में उष्णकटिबंधीय तथा उत्तर में मरुस्थलीय जलवायु है। यहां साल भर अलग-अलग आर्द्र और शुष्क मौसम होता है।
    • प्रमुख नदियां: चारी, लोगोने और इनकी सहायक नदियां।
    • खनिज संसाधन: तेल, सोना, यूरेनियमनैट्रॉन आदि।
    • Tags :
    • चाड
    • एन'जामेना
    • डेड हार्ट ऑफ अफ्रीका
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features