सुप्रियो बनाम भारत संघ वाद 2023 | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रिया चक्रवर्ती बनाम भारत संघ वाद में दिए गए फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिकाओं को खारिज कर दिया।

सुप्रिया चक्रवर्ती बनाम भारत संघ वाद, 2023 के बारे में

  • सुप्रीम कोर्ट ने क्वीर विवाहों को मान्यता देने से इनकार कर दिया था और इस विषय को विधायिका पर छोड़ दिया था। 
    • क्वीर से तात्पर्य उन लोगों से है, जो स्वयं को LGBTQ+ (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर और इंटरसेक्स) के रूप में पहचानते हैं।
  • कोर्ट ने क्वीर समुदाय के अधिकारों का अध्ययन करने के लिए केंद्र को एक समिति गठित करने का निर्देश दिया था, लेकिन इनके विवाह को मान्यता देने से इनकार कर दिया था। 
    • इस निर्देश के पालन में केंद्र ने कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है।
  • कोर्ट ने कहा कि क्वीर जोड़ों को बिना किसी हिंसा या हस्तक्षेप के एक साथ रहने का अधिकार है, लेकिन विवाह को मान्यता नहीं दी जाएगी।

केंद्र ने प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) में नामांकन हेतु नए आवेदकों के लिए किसान ID प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया है।

  • पीएम किसान योजना सभी भूमि-धारक किसान परिवारों को तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करती है।

किसान पहचान-पत्र (किसान ID) के बारे में 

  • यह आधार जैसी डिजिटल पहचान किसानों को राज्य भूमि रिकॉर्ड से जोड़ती है और भू-स्वामित्व की पुष्टि करती है।
  • किसान पहचान-पत्र के माध्यम से बनाए गए डेटाबेस को किसान रजिस्ट्री के नाम से जाना जाएगा।
    • किसान रजिस्ट्री, एग्री-स्टैक के अंतर्गत तीन रजिस्ट्रियों में से एक है। अन्य रजिस्ट्रियां हैं- जियो-रेफरेन्सड विलेज मैप्स तथा फसल बुवाई रजिस्ट्री।

दिसंबर में ई-वे बिल दो वर्षों में दूसरे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। यह आपूर्ति श्रृंखला में सुधार को दर्शाता है।

ई-वे बिल के बारे में

  • ई-वे बिल राज्यों के भीतर और राज्यों के बीच 50,000 रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुओं के परिवहन के लिए अनिवार्य होते हैं।
    • ये वस्तुओं की आवाजाही को ट्रैक करते हैं। इसलिए, ये आर्थिक गतिविधि के प्रारंभिक संकेतक के रूप में काम करते हैं।
  • इसे GST कॉमन पोर्टल से ई-वे बिल प्रणाली के तहत जनरेट किया जाता है। इसे पंजीकृत व्यक्तियों या ट्रांसपोर्टरों द्वारा जनरेट किया जाता है। 
  • 1 अप्रैल से ई-वे बिल प्रणाली का उपयोग करने वाले सभी करदाताओं के लिए मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य हो जाएगा।

कॉर्नेल विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एनीमियाफोन तकनीक को ICMR को हस्तांतरित कर दिया गया है। इससे आयरन की कमी का तेजी एवं सटीकता के साथ लागत प्रभावी आकलन करने में मदद मिलेगी।

  • ICMR इसे पूरे देश में एनीमिया, महिला स्वास्थ्य तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए अपने प्रोग्राम्स में एकीकृत करेगा।

भारत में एनीमिया के बारे में

  • एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या या उनमें हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है।
  • NFHS-5 के अनुसार यह 59% किशोरियों, 57% महिलाओं (15-49 वर्ष) और 67% बच्चों (6-59 महीने) को प्रभावित करता है। 
  • एनीमिया मुक्त भारत रणनीति एनीमिया को कम करने के लिए लाइफ साइकल एप्रोच के तहत 6x6x6 दृष्टिकोण का उपयोग करती है। 6x6x6 दृष्टिकोण है- 6 लक्षित लाभार्थी समूह, 6 हस्तक्षेप, तथा 6 संस्थागत तंत्र।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने दावा किया है कि DALH के फ्लाइट सेफ्टी रिकार्ड्स वैश्विक मानकों की तुलना में बेहतर हैं। 

ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (DALH) के बारे में

  • यह दोहरे इंजन वाला विमान है। यह HAL द्वारा निर्मित स्वदेशी रूप से विकसित हेलीकॉप्टर है। 
  • यह हेलीकॉप्टर विविध भूमिकाओं और मल्टी-मिशन आयामों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • इसका उपयोग सैन्य कार्यों के साथ-साथ असैन्य कार्यों के लिए भी किया जा सकता है।

अलग-अलग संस्करण:

  • ALH ध्रुव MK III UT (यूटिलिटी): भारतीय थल सेना के लिए डिजाइन किया गया यह संस्करण खोज एवं बचाव, सैन्य परिवहन, आंतरिक कार्गो आदि कार्यों के लिए उपयुक्त है।
  • ALH MK III MR (समुद्री भूमिका): भारतीय तटरक्षक बल के लिए डिज़ाइन किया गया यह संस्करण समुद्री निगरानी, अवरोधन, खोज व बचाव, और रैपलिंग ऑपरेशंस जैसे कार्यों के लिए उपयुक्त है।

वैज्ञानिकों ने संधारणीय व दक्ष नैनो उत्प्रेरक विकसित किए हैं। इनका उपयोग पर्यावरण सुधार, नैनोस्केल इलेक्ट्रॉनिक्स और सरफेस एनहैंस्ड रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी (SERS) में किया जा सकता है।

सरफेस एनहैंस्ड रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी (SERS) के बारे में

  • यह एक अत्यधिक संवेदनशील तकनीक है। इसे नैनोसंरचित पदार्थों द्वारा समर्थित अणुओं के रमन प्रकीर्णन को बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है। 
  • रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी एक नॉन-डिस्ट्रक्टिव रासायनिक विश्लेषण तकनीक है। यह पदार्थ के बारे में निम्नलिखित जानकारी प्रदान करती है:
    • रासायनिक संरचना और पहचान,
    • आंतरिक तनाव/ खिंचाव,
    • संदूषण और अशुद्धता।
  • उपयोग: नैनो प्रौद्योगिकी, बायोमेडिसिन, खाद्य विज्ञान, पर्यावरण विश्लेषण, जैव रसायन और बायोसेंसिंग आदि में इसका उपयोग किया जा सकता है।

नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (WEP) ने एम्पॉहर बिज़- सपनों की उड़ान लॉन्च की है।

  • WEP को 2018 में नीति आयोग में एक एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के रूप में इनक्यूबेट किया गया था। 2022 में यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी में परिवर्तित हो गया था। 

एम्पॉहर बिज़ के बारे में

  • उद्देश्य
    • महिला उद्यमियों को आवश्यक कौशल और संसाधन प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना।
    • यह महत्वाकांक्षी महिला उद्यमियों को खुदरा प्रबंधन, डिजिटल उपकरण, वित्तीय साक्षरता और व्यवसाय विकास पर मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर “अमेरिका की खाड़ी” रखने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

मेक्सिको की खाड़ी के बारे में

  • सीमाएं: इस खाड़ी की सीमाएं उत्तर में संयुक्त राज्य अमेरिका, पश्चिम और दक्षिण में मैक्सिको तथा दक्षिण-पूर्व में क्यूबा से लगती है।
  • यह खाड़ी फ्लोरिडा जलडमरूमध्य के माध्यम से अटलांटिक महासागर से और युकाटन चैनल के माध्यम से कैरेबियन सागर से जुड़ती है।
  • इसमें गिरने वाली नदियां: मिसिसिपी, रियो ग्रांड आदि।
  • नियंत्रण और स्वामित्व: संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको और क्यूबा का इस पर साझा नियंत्रण व स्वामित्व है।
  • महत्त्व: विशाल महाद्वीपीय शेल्फ, तेल और प्राकृतिक गैस निष्कर्षण, मत्स्य पालन आदि।
  • सुभेद्यता: मेक्सिको की खाड़ी के जल का तापमान उच्च होता है, जो हरिकेन और भंवर के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाता है। इसके अलावा, इसकी वातावरणीय दशाएं भी प्रतिकूल स्थितियां उत्पन्न कर देती हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet