सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 11 Jan 2025

    4 min read

    क्यूबा (राजधानी: हवाना)

    भारत ने ‘राफेल’ नामक हरिकेन से प्रभावित क्यूबा को मानवीय सहायता भेजी है।

    क्यूबा के बारे में 

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • यह कैरेबियन सागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीपीय देश है, जो वेस्टइंडीज में ग्रेटर एंटीलिज का भाग है।
    • प्रमुख पड़ोसी देश: इसके उत्तर व उत्तर-पूर्व में संयुक्त राज्य अमेरिका, उत्तरी तट पर बहामास, पश्चिम में मैक्सिको, पूर्व में हैती तथा दक्षिण में जमैका स्थित है।
    • समुद्री सीमाएं: पश्चिम में मैक्सिको की खाड़ी और उत्तर में अटलांटिक महासागर से लगती हैं। 

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • प्रमुख नदियां: काउटो (सबसे लंबी) और ग्वांतानामो।
    • उच्चतम बिंदु: पिको टर्क्विनो (Pico Turquino)।
    • Tags :
    • हवाना
    • क्यूबा
    • हरिकेन
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features