सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे स्थल

Posted 17 Jan 2025

5 min read

काबो वर्डे (राजधानी: प्राया)

विश्व बैंक ने अपनी ‘देश जलवायु और विकास रिपोर्ट’ में अनुमान लगाया है कि काबो वर्डे को अपनी जलवायु और विकास चुनौतियों का समाधान करने के लिए सालाना 140 मिलियन डॉलर के निवेश की आवश्यकता है।

काबो वर्डे के बारे में  

  • भौगोलिक अवस्थिति:
    • अवस्थिति: पश्चिम अफ्रीका के तट से दूर अटलांटिक महासागर में अवस्थित है।
    • यह उत्तर में बारलावेंटो (विंडवार्ड) समूह और दक्षिण में सोटावेंटो (लीवार्ड) समूह में विभाजित है।
    • सबसे बड़ा बंदरगाह: साओ विसेंट में मिंडेलो।
  • भौगोलिक विशेषताएं:
    • यह ज्वालामुखी क्रियाओं से निर्मित एक छोटा द्वीपसमूह है।
    • भू-भाग: इसके पूर्वी भाग में भूगर्भीय रूप से पुराने व समतल द्वीप हैं तथा पश्चिम में नए एवं अपेक्षाकृत अधिक पहाड़ी द्वीप हैं।
    • जलवायु: साल भर गर्म तापमान रहता है। बहुत कम वर्षा होती है। अटलांटिक से समुद्री पवनें चलती हैं।
  • Tags :
  • काबो वर्डे
  • प्राया
  • जलवायु और विकास रिपोर्ट
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started