सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 07 Feb 2025

    5 min read

    ग्रीस (राजधानी: एथेंस)

    • हाल ही में, ग्रीस के सेंटोरिनी द्वीप पर भूकंप की कई घटनाएं दर्ज की गई।

    ग्रीस के बारे में 

    • भौगोलिक अवस्थिति:
      • अवस्थिति: यह बाल्कन प्रायद्वीप का सबसे दक्षिणी देश है।
      • सीमावर्ती राष्ट्र: इसकी स्थलीय सीमाएं अल्बानिया, बुल्गारिया, तुर्की (पूर्व) और मैसेडोनिया गणराज्य से लगती हैं।
      • प्रमुख जल निकाय: इसके पूर्व में एजियन सागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और पश्चिम में आयोनियन सागर अवस्थित हैं।
      • समुद्री सीमाएं: साइप्रस, मिस्र, इटली और लीबिया से लगती हैं।
    • भौगोलिक विशेषताएं:
      • पर्वत: पिंडोस पर्वत। यह मुख्य भूमि ग्रीस का कोर बनाने वाली केंद्रीय पर्वत श्रृंखला है।
      • उच्चतम बिंदु: माउंट ओलंपस।
      • जलवायु: भूमध्यसागरीय जलवायु।
      • अन्य विशेषताएं:
        • कोरिंथ स्थलसंधि: पेलोपोनिसोस को मुख्य भूमि ग्रीस से जोड़ता है। थर्मोपाइलेस मध्य ग्रीस में एक संकीर्ण तटीय दर्रा है।
        • क्रेते: ग्रीस का सबसे बड़ा द्वीप है।
    • Tags :
    • बाल्कन प्रायद्वीप
    • ग्रीस
    • एथेंस
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features