सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 11 Feb 2025

    5 min read

    जाम्बिया (राजधानी: लुसाका)

    एयरो इंडिया 2025 के दौरान भारत के रक्षा मंत्री और जाम्बिया के रक्षा मंत्री के बीच द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई।

    भौगोलिक अवस्थिति: 

    • भूमि सीमाएं: इसकी सीमाएं उत्तर में तंजानिया, पूर्व में मलावी, दक्षिण-पूर्व में मोजाम्बिक, दक्षिण में जिम्बाब्वे, दक्षिण-पश्चिम में बोत्सवाना और नामीबिया, पश्चिम में अंगोला तथा उत्तर-पश्चिम में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से लगती हैं।
    • समुद्री सीमाएं: कोई समुद्री सीमा नहीं।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जलवायु: यहां उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है। आमतौर पर अक्टूबर से अप्रैल तक वर्षा ऋतु होती है।
    • प्रमुख नदियां: जाम्बेजी नदी (विक्टोरिया फॉल्स के लिए प्रसिद्ध ), काफू नदी, लुआंग्वा नदी आदि।
    • सबसे ऊंची चोटी: माफिंगा सेंट्रल (7,674 फीट) जो जाम्बिया-मलावी सीमा पर माफिंगा पहाड़ियों में स्थित है।
    • Tags :
    • जाम्बिया
    • लुसाका
    • जाम्बेजी नदी
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features