सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 19 Feb 2025

    4 min read

    रिपब्लिक ऑफ कोस्टा रिका (राजधानी: सैन जोस)

    कोस्टा रिका संयुक्त राज्य अमेरिका से निर्वासित किए जा रहे भारतीय प्रवासियों के लिए पारगमन केंद्र बनने के लिए सहमत हुआ।

    रिपब्लिक ऑफ कोस्टा रिका के बारे में 

    • भौगोलिक अवस्थिति:
      • अवस्थिति: यह मध्य अमेरिकी स्थलसंधि पर स्थित है। 
      • सीमाएं: इसके उत्तर में निकारागुआ; दक्षिण-पूर्व में पनामा; उत्तर-पूर्व में कैरेबियन सागर; और दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है।
    • भौगोलिक विशेषताएं:
      • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: इसके उत्तर में कॉर्डिलेरा ज्वालामुखी; तथा दक्षिण में कार्डिलेरा डी टलमांका स्थित है।
      • उच्चतम बिंदु: माउंट चिरिपो (12,530 फीट)।
      • प्रमुख ज्वालामुखी: इराज़ू, पोआस, एरेनाल आदि।
    • जलवायु: गर्म और आर्द्र उष्णकटिबंधीय।
    • Tags :
    • रिपब्लिक ऑफ कोस्टा रिका
    • सैन जोस
    • मध्य अमेरिकी स्थलसंधि
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features