पुर्तगाल (राजधानी: लिस्बन)
भारत के राष्ट्रपति पुर्तगाल की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
भौगोलिक अवस्थिति:

- पुर्तगाल यूरोप का सबसे पश्चिमी देश है और यह आइबेरियन प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है।
- सीमाएं: इसके उत्तर और पूर्व में स्पेन तथा दक्षिण व पश्चिम में उत्तरी अटलांटिक महासागर स्थित है।
- इसमें दो स्वायत्त क्षेत्र शामिल हैं: मेडेरा और अज़ोरेस द्वीपसमूह, जो अटलांटिक महासागर में स्थित हैं।
- लिस्बन यूरोप के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है।
भौगोलिक विशेषताएं:
- जलवायु: समुद्री समशीतोष्ण जलवायु; उत्तर में ठंडी और वर्षा वाली, तथा दक्षिण में गर्म एवं शुष्क जलवायु पाई जाती है।
- भूभाग: टैगस नदी जो पश्चिम की ओर बहती है, देश को दो भागों में बांटती है; उत्तर में पहाड़ी क्षेत्र है, जबकि दक्षिण में समतल मैदान हैं।
- सबसे ऊंचा बिंदु: पोंटा डो पिको (पिको या पिको ऑल्टो)