चिली (राजधानी: सैंटियागो)
दक्षिणी चिली में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। इस कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई।
भौगोलिक अवस्थिति

- यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी समुद्र तट पर स्थित है।
- सीमाएं: इसकी सीमाएं उत्तर में पेरू और बोलीविया तथा पूर्व में अर्जेंटीना से लगती हैं।
- इसके पश्चिम में प्रशांत महासागर अवस्थित है।
- अर्जेंटीना-चिली सीमा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। साथ ही, यह कनाडा-संयुक्त राज्य अमेरिका सीमा और कजाकिस्तान-रूस सीमा के बाद दुनिया की तीसरी सबसे लंबी सीमा है।
भौगोलिक विशेषताएं:
- इस देश में एंडीज पर्वतमाला भू-परिदृश्य का प्रभुत्व है।
- अटाकामा रेगिस्तान: यह दुनिया का सबसे शुष्क गैर-ध्रुवीय शीत मरुस्थल है।
- पेसिफिक रिंग ऑफ फायर में स्थित होने के कारण चरम प्राकृतिक घटनाएं (जैसे ज्वालामुखी प्रस्फुटन, प्रबल भूकंप और सुनामी आदि) घटित होती हैं।
- सबसे ऊंची चोटी: ओजोस डेल सलाडो, विश्व का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी है।
आर्थिक महत्त्व:
- यह विश्व का शीर्ष तांबा उत्पादक देश है।
- यह अर्जेंटीना और बोलीविया के साथ “लिथियम ट्रायंगल” का हिस्सा है।