संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) ने "ग्लोबल ट्रेंड्स रिपोर्ट: 2024 में जबरन विस्थापन" शीर्षक से रिपोर्ट जारी की | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

जबरन विस्थापन (Forced Displacement) उन परिस्थितियों को कहते हैं, जब कोई व्यक्ति उत्पीड़न, हिंसा, मानवाधिकार हनन, आपदाओं आदि के कारण अपनी जन्मस्थली को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाता है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर:

  • 2024 के अंत तक दुनिया भर में लगभग 123.2 मिलियन लोग जबरन विस्थापित हो गए थे। इन विस्थापित लोगों में 40% बच्चे थे। 
  • एक-तिहाई से अधिक जबरन विस्थापित लोगों में सूडानी, सीरियाई, अफगान या यूक्रेनी नागरिक थे।
  • वर्ष 2024 के अंत में 73.5 मिलियन लोग आंतरिक रूप से विस्थापित के रूप में रह रहे थे। 
    • आंतरिक रूप से विस्थापित से आशय है अपने देश में ही किसी अन्य जगह विस्थापित के रूप में रहना।  

जबरन विस्थापन से उत्पन्न चुनौतियां:

  • खाद्य संकट का सामना करने के लिए मजबूर होना: आजीविका समाप्त हो जाने की वजह से विस्थापित लोग बाहरी सहायता पर निर्भर हो जाते हैं। वहीं शरणार्थी शिविरों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 
  • सार्वजनिक व्यय यानी सरकारी खर्चे में वृद्धि: जिन देशों में विस्थापित लोग रह रहे होते हैं वहां की सरकारों को इनके रहन-सहन और देखभाल के लिए अधिक व्यय करना पड़ता है। 
  • सामाजिक तनाव में वृद्धि: संसाधन सीमित होने की वजह से होस्ट देश के स्थानीय समुदाय और विस्थापितों के बीच प्रायः टकराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। 
  • बेरोजगारी की समस्या: विस्थापितों के आने से होस्ट देश का श्रम और उपभोक्ता बाजार प्रभावित होता है। चूंकि, अधिकतर विस्थापित लोग कम कुशल होते हैं, इसलिए वे होस्ट देश में अनौपचारिक और कम-कौशल वाले रोजगार करना शुरू कर देते हैं। इससे होस्ट देश के नागरिकों के लिए अनौपचारिक और कम-कौशल वाले रोजगार कम हो जाते हैं। इससे युवा एवं महिला श्रमिक अधिक प्रभावित होते हैं। 

जबरन विस्थापन की समस्या से निपटने के लिए उठाए गए कदम:

  • ग्लोबल कॉम्पैक्ट फॉर माइग्रेशन (2018): इसे संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने अपनाया है। यह प्रवासन की समस्या से निपटने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय फ्रेमवर्क प्रदान करता है। 
    • यह कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता नहीं है। 
  • जबरन विस्थापन पर वैश्विक कार्यक्रम (GPFD): इसे 2009 में विश्व बैंक ने शुरू किया था। इसका उद्देश्य जबरन विस्थापन से निपटने के लिए वैश्विक विकास उपायों को सशक्त करना है। 

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) के बारे में:

  • मुख्यालय: जिनेवा (स्विट्जरलैंड)।
  • स्थापना: इसे 1950 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्थापित किया था। 
  • उद्देश्य: संघर्ष और उत्पीड़न के कारण अपने मूल निवास क्षेत्र से विस्थापित लोगों के अधिकारों की रक्षा करना तथा उनके लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना।
  • उपलब्धियां: UNHCR को 1954 और 1981 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 13 जून, 2025

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 13 जून, 2025

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features