राजस्थान के पोखरण में हाइब्रिड मानवरहित हवाई वाहन (UAV) ‘रुद्रास्त्र’ का सफल परीक्षण किया गया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

राजस्थान के पोखरण में हाइब्रिड मानवरहित हवाई वाहन (UAV) ‘रुद्रास्त्र’ का सफल परीक्षण किया गया

Posted 13 Jun 2025

6 min read

इस परीक्षण में रुद्रास्त्र ने अपनी वर्टिकल टेकऑफ़ और लैंडिंग (VTOL) क्षमताओं, विस्तारित उड़ान रेंज, रियल-टाइम निगरानी और 50 किलोमीटर की दूरी पर सटीक लक्ष्य को भेदने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

  • यह आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत स्वदेशी सैन्य प्रौद्योगिकी को मजबूत करने के भारत के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

रुद्रास्त्र के बारे में 

  • यह सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) द्वारा निर्मित एक हाइब्रिड वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) UAV है। 
    • UAV एक मानवरहित विमान प्रणाली होती है, जिसे दूर से नियंत्रित किया जा सकता है या यह स्वचालित रूप से बिना पायलट के उड़ सकता है। 
    • VTOL UAVs लंबवत रूप से उड़ान भर सकते हैं और उतर सकते हैं। इससे रनवे की आवश्यकता समाप्त हो जाती है और आसानी से कठिन परिस्थितियों में भी इनका उपयोग किया जा सकता है। 
  • विशेषताएं:
    • इसकी कुल रेंज (लक्ष्य के ऊपर मंडराने सहित) 170 किलोमीटर है। यह लगभग 1.5 घंटे तक उड़ान भर सकता है।
    • इसमें सटीक दिशा निर्देशित एंटी-पर्सनेल वारहेड्स लगे हैं, जिन्हें मध्यम ऊंचाई से छोड़ा जा सकता है।
    • यह लाइव वीडियो भेज सकता है और स्वचालित मोड में लॉन्च स्थान पर वापस लौट सकता है।
  • Tags :
  • रुद्रास्त्र
  • वर्टिकल टेकऑफ़ और लैंडिंग
  • SDAL
Watch News Today
Subscribe for Premium Features