भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

CAG ने राज्य सरकारों के स्वामित्व वाले सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) की ऑडिट के लिए अलग इकाई गठित की है। 

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के बारे में:

  • CAG संविधान के अनुच्छेद 148 के तहत भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।
  • CAG को सेवानिवृत्ति के बाद केंद्र या राज्य सरकार में किसी पद पर दोबारा नियुक्त नहीं किया जा सकता।

कर्तव्य और शक्तियां:

  • CAG के कर्तव्यों और शक्तियों का उल्लेख नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कर्तव्य, शक्तियां और सेवा शर्तें) अधिनियम, 1971 में किया गया है।
    • कार्यकाल: 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो पहले हो)।
    • पदमुक्ति: CAG को राष्ट्रपति द्वारा उन्हीं आधारों पर और उसी प्रक्रिया से पद से हटाया जा सकता है जिस आधार और प्रक्रिया से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को हटाया जाता है।  
  • अन्य संबंधित तथ्य:
    • CAG का कार्य तब शुरू होता है जब कोई धन व्यय किया जा चुका हो
    • परियोजनाओं और कार्यक्रमों पर CAG की रिपोर्ट्स लोक लेखा समिति द्वारा जांची जाती हैं।
    • CAG की रिपोर्ट्स में दी गई जानकारी का उपयोग जांच एजेंसियां अदालत में आरोप तय करने के लिए कर सकती हैं।

"नेशनल जियोस्पेशियल नॉलेज-बेस्ड लैंड सर्वे ऑफ अर्बन हैबिटेशंस" यानी नक्शा (NAKSHA) कार्यक्रम के प्रशिक्षण का दूसरा चरण चार राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों पर शुरू हुआ। 

नक्शा (NAKSHA) कार्यक्रम के बारे में:

  • परिचय: यह  एक-वर्षीय पायलट कार्यक्रम है। इसे डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) के तहत शुरू किया गया है।
  • क्रियान्वयन मंत्रालय: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय।
  • उद्देश्य: 27 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 157 शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) के शहरी भूमि अभिलेख प्रबंधन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना।
  • रणनीति: इस कार्यक्रम के तहत अत्याधुनिक हवाई और भू-स्तरीय सर्वेक्षण तकनीकों का उपयोग करके शहरी भू-खंडों का विस्तृत और GIS आधारित डिजिटल नक्शा तैयार किया जा रहा है।

DGCA ने भारतीय विमानन बेड़े में वर्तमान में सेवारत 34 बोइंग 787 विमानों की विस्तार से जांच करने का आदेश दिया है। 

DGCA के बारे में:

  • यह संगठन भारत के भीतर तथा भारत से किसी अन्य देश में और किसी अन्य देश से भारत में संचालित वायु परिवहन सेवाओं के विनियमन तथा नागरिक विमानन नियमों, वायु सुरक्षा मानकों और विमानों की उपयुक्तता मानकों को लागू करने के लिए उत्तरदायी है।
  • मंत्रालय: DGCA नागरिक विमानन मंत्रालय का एक संबद्ध कार्यालय है।
  • अन्य कार्य: यह विमानन सेवा से जुड़े सभी विनियामक कार्यों में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (ICAO) के साथ समन्वय करता है।
    • ICAO संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है। यह एजेंसी 93 देशों को सहयोग करने और उनके हवाई क्षेत्रों को आपस में साझा करने में मदद करती है।
  • DGCA का मुख्यालय: नई दिल्ली। 

यूनेस्को की ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग टीम (GEM) ने राष्ट्रीय बेंचमार्क पर SDG-4 स्कोरकार्ड प्रगति रिपोर्ट जारी की है।

 

  • यह रिपोर्ट इस तथ्य का आकलन करती है कि अलग-अलग शिक्षा संकेतकों पर कोई देश स्वयं द्वारा निर्धारित विशिष्ट लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में कितनी प्रगति कर रहा है। 
  • सतत विकास लक्ष्य-4 (SDG 4): सभी के लिए समावेशी और समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना तथा सभी के लिए आजीवन लर्निंग के अवसरों को बढ़ावा देना

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  • दुनिया भर में स्कूल जाने वाले उम्र में भी स्कूल से वंचित बच्चों की संख्या अब लगभग 272 मिलियन आंकी गई है, जो पिछली गणना से 2.1 करोड़ अधिक है।
  • 2019 और 2024 के बीच 6 से 17 वर्ष की आयु वर्ग की आबादी में स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों में सबसे अधिक निरपेक्ष वृद्धि वाले दो देश भारत (9 मिलियन) और पाकिस्तान (9.7 मिलियन) हैं।

तीसरा 'संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (UNOC-3)' ‘नीस ओशन एक्शन प्लान’ अपनाने के साथ संपन्न हुआ। 

  • UNOC-3 का आयोजन फ्रांस के नीस शहर में किया गया।
  • यह सम्मेलन फ्रांस और कोस्टा रिका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

नीस ओशन एक्शन प्लान के मुख्य बिंदु

  • एक वैश्विक रोडमैप अपनाया गया जिसका उद्देश्य SDG-14 की प्राप्ति को समर्थन देना है।
    • SDG 14 का उद्देश्य महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और उनका संधारणीय उपयोग सुनिश्चित करना है।
    • एक्शन प्लान में यह स्वीकार किया गया कि SDG-14 को सभी सतत विकास लक्ष्यों में सबसे कम वित्तीय सहायता मिल रही है।
  • प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम पर कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय समझौते तैयार करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
  • महासागरों और उन पर निर्भर तटीय समुदायों पर जलवायु परिवर्तन और महासागरीय अम्लीकरण के प्रभावों को कम करने के लिए वैश्विक समन्वित कार्रवाई अपनाने की मांग की गई।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधिकारी DNA प्रोफाइलिंग के माध्यम से एयर इंडिया की उड़ान AI-171 दुर्घटना के पीड़ितों की पहचान कर रहे हैं।

DNA प्रोफाइलिंग (जिसे DNA फिंगरप्रिंटिंग भी कहते हैं) के बारे में

  • यह एक तकनीक है, जिसके द्वारा किसी व्यक्ति की पहचान उसके DNA में मौजूद विशेष पैटर्न्स को देखकर की जाती है।
  • प्रमुख विधियां:
    • शॉर्ट टैंडेम रिपीट (STR): इसमें न्यूक्लियस में मौजूद लघु द्विगुणित DNA अनुक्रमों की जांच की जाती है।
    • माइटोकॉन्ड्रियल DNA (mtDNA): इसका उपयोग तब किया जाता है जब न्यूक्लियस DNA क्षतिग्रस्त हो जाता है। शरीर में mtDNA प्रचुर मात्रा में होता है और आनुवंशिक रूप से संतान को मां से मिलता है। पीड़ितों की पहचान के लिए इसका मिलान माता के सगे-संबंधियों के साथ किया जाता है।
    • Y क्रोमोसोम: यह Y क्रोमोसोम पर STRs पर केंद्रित होता है, जो आनुवांशिक रूप से पिता से पुत्र को मिलता है। किसी पुरुष की पहचान के लिए इसका मिलान पिता के सगे-संबंधियों के साथ किया जाता है।
    • सिंगल न्यूक्लियोटाइड पॉलीमॉर्फिज्म (SNPs): जब DNA बहुत अधिक क्षतिग्रस्त हो जाता है, तब इसका इस्तेमाल किया जाता है।
      • SNPs DNA के सिंगल बेस में मौजूद अंतर होते हैं, जो प्रत्येक व्यक्ति में कुछ भिन्नता को दर्शाते हैं। इनका मिलान व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं जैसे टूथब्रश आदि से किया जाता है।

दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्ड्स (इंग्लैंड) में आयोजित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25) में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीत लिया है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के बारे में

  • शुरुआत और चक्र: WTC की शुरुआत अगस्त 2019 में हुई थी। इसका प्रत्येक चक्र दो साल की अवधि में खेले गए टेस्ट मैचों पर आधारित होता है।
  • पात्रता: ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष नौ रैंक वाली टीमें WTC के लिए क्वालीफाई करती हैं।
    • प्रत्येक टीम कम-से-कम 2 टेस्ट और अधिकतम 5 टेस्ट की 6 श्रृंखलाएँ खेलती है।
  • श्रृंखला और अंक: प्रत्येक श्रृंखला के लिए कुल 120 अंक निर्धारित होते हैं, जो उस श्रृंखला में खेले गए मैचों की संख्या के अनुसार समान रूप से बाँट दिए जाते हैं

सिंहाचलम मंदिर के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए पारंपरिक निर्माण विधियों का उपयोग किया जाएगा।

सिंहाचलम मंदिर के बारे में

  • अवस्थिति: यह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित एक हिंदू मंदिर है। इसे वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
  • देवता: यह भगवान विष्णु के नरसिम्हा (मानव-सिंह) अवतार को समर्पित है।
  • विशेषताएँ: इसमें मंदिर निर्माण की ओडिशा और चालुक्य शैलियों का संगम देखने को मिलता है।
    • परंपरागत रूप से मंदिरों का मुख पूर्व की ओर होता है, लेकिन इस मंदिर का मुख पश्चिम की ओर है, जो बुराई पर दैवीय शक्तियों की जीत का प्रतीक है।
  • इतिहास: मंदिर की निर्माण तिथि अज्ञात है। हालांकि, इसमें चोल शासक कुलोत्तुंग-I के शासनकाल (ईस्वी सन् 1098-99) का एक शिलालेख है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet