Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे स्थल

Posted 25 Jun 2025

6 min read

दक्षिण अफ्रीका: राजधानी- प्रिटोरिया (प्रशासनिक)

भारत और दक्षिण अफ्रीका ने 9वीं संयुक्त रक्षा समिति (JDC) की बैठक के दौरान पनडुब्बी सहयोग के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस बैठक का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था। 

भौगोलिक अवस्थिति:

  • राजधानियां: प्रिटोरिया (प्रशासनिक), केपटाउन (विधायी), ब्लोमफोंटेन (न्यायिक)।
  • अवस्थिति: यह अफ्रीका महाद्वीप का सबसे दक्षिण में स्थित देश है।
  • स्थलीय सीमा: इसके उत्तर-पश्चिम में नामीबिया, उत्तर में बोत्सवाना और जिम्बाब्वे, तथा उत्तर-पूर्व एवं पूर्व में मोजाम्बिक और एस्वतीनी है।
    • लेसोथो: एकमात्र देश जो पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका से घिरा हुआ है।
  • समुद्री सीमाएं: इसके दक्षिण-पूर्व में हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम में अटलांटिक महासागर है।

भौगोलिक विशेषताएं:

  • प्राकृतिक संसाधन: सोना, एंटीमनी, कोयला, लौह अयस्क, मैंगनीज, निकल, रत्न, हीरे।
    • 2022 में, दक्षिण अफ्रीका क्रोमाइट अयस्क का दुनिया का अग्रणी उत्पादक था।
  • प्रमुख नदियां: ऑरेंज नदी (अटलांटिक में गिरती है), लिम्पोपो नदी (मकर रेखा को दो बार काटती है और हिंद महासागर में गिरती है)।
  • पर्वत श्रृंखला: ड्रेकेन्सबर्ग।
  • Tags :
  • दक्षिण अफ्रीका
  • प्रिटोरिया
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started