Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

Posted 05 Jul 2025

4 min read

श्री अल्लूरी सीताराम राजू 

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने श्री अल्लूरी सीताराम राजू को उनकी 128वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

प्रारंभिक जीवन:

  • जन्म: 04 जुलाई 1897 को आंध्र प्रदेश के भीमावरम के पास मोगल्लू गांव में हुआ था।

योगदान:

  • असहयोग आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी से प्रभावित हुए।
    • उन्होंने आदिवासियों को स्थानीय पंचायतों से न्याय लेने और अंग्रेजों की अदालतों का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया।
    • उन्होंने लोगों को खादी पहनने और शराब छोड़ने के लिए भी प्रेरित किया। 
  • रम्पा विद्रोह (1922-1924): इसे मन्यम विद्रोह भी कहा जाता है (मन्यम का अर्थ है जंगल क्षेत्र)।
    • स्थानीय लोग उन्हें “मन्यम वीरुडु” (जंगलों का वीर) कहकर पुकारते थे।
    • अगस्त 1922 में, श्री अल्लूरी सीताराम राजू ने ब्रिटिश शासन के अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था।
  • Tags :
  • श्री अल्लूरी सीताराम राजू
  • रम्पा विद्रोह
Watch News Today
Subscribe for Premium Features