काकोरी रेलगाड़ी कांड की 100वीं वर्षगांठ | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

यह घटना 9 अगस्त 1925 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के निकट काकोरी नामक गांव में घटित हुई थी।

काकोरी कांड के बारे में

  • घटना: इसमें शाहजहांपुर से लखनऊ जा रही नंबर 8 डाउन-ट्रेन से सरकारी खजाना लूटा गया था। इस सरकारी धन का इस्तेमाल ब्रिटिश राज के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए किया जाना था।
  • शामिल प्रमुख क्रांतिकारी: राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद, मन्मथनाथ गुप्त और राजेंद्र लाहिड़ी। ये सभी हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) के सदस्य थे।
  • ब्रिटिश सरकार की प्रतिक्रिया
    • त्वरित एवं कठोर: बड़ी संख्या में क्रांतिकारियों को गिरफ्तार किया गया और उन पर काकोरी षडयंत्र केस (1925) के तहत मुकदमा चलाया गया।
      • अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी को फांसी की सजा दी गई।
  • घटना के बाद
    • इस घटना के बाद अंग्रेजों द्वारा क्रांतिकारियों के खिलाफ कार्रवाई ने उत्तर भारत के क्रांतिकारियों को एक बड़ा झटका दिया, लेकिन यह उनके आंदोलन को खत्म नहीं कर सका।
    • इसके बाद, HRA का पुनर्गठन करके उसे ‘हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी’ (HSRA) नाम दिया गया।

HRA और HSRA के बारे में

  • HRA का गठन 1924 में कानपुर में हुआ था।
    • संबद्ध प्रमुख व्यक्तित्व: राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, सचिन्द्र नाथ बख्शी, सचिन्द्रनाथ सान्याल और जोगेश चंद्र चटर्जी।
    • मूल सिद्धांत: संयुक्त राज्य भारतीय संघीय गणराज्य की स्थापना करना, जिसका प्रमुख आधार वयस्क मताधिकार होगा।
  • HSRA का गठन 1928 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में किया गया था।
    • संबद्ध प्रमुख व्यक्तित्व: भगत सिंह, सुखदेव, शिव वर्मा, चंद्रशेखर आजाद और विजय कुमार सिन्हा।
    • मूल सिद्धांत: समाजवादी गणराज्य की स्थापना करना।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features