नेशनल मेडिकल रजिस्टर
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि नेशनल मेडिकल रजिस्टर ID पंजीकरण स्वैच्छिक है।
नेशनल मेडिकल रजिस्टर (NMR) के बारे में
- राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 31(1) के तहत, एथिक्स एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड (EMRB) को नेशनल मेडिकल रजिस्टर बनाए रखने का कार्य सौंपा गया है।
- इसमें लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक का नाम, पता और उनकी सभी मान्यता प्राप्त योग्यताएं दर्ज होती हैं।
- इस रजिस्टर का उद्देश्य चिकित्सकों के नाम के दोहराव से बचना तथा चिकित्सकों की जानकारी को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराना है।
- यह भारत के सभी एलोपैथिक पंजीकृत चिकित्सकों के लिए एक डायनेमिक डेटाबेस होगा।
- इस रजिस्टर के कुछ डेटा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं, जबकि संवेदनशील जानकारी निर्धारित व्यक्तियों और संस्थाओं को ही उपलब्ध कराया जाता है।
- Tags :
- National Medical Register
- National Medical Commission Act, 2019
पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल (RUPP)
हाल ही में, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने निर्वाचन व्यवस्था को स्वच्छ बनाने के लिए 476 ‘पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs)’ की पहचान की है, जिन्हें सूचीबद्ध राजनीतिक दल की सूची से हटाया जाना है।
‘पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल (RUPP)’ के बारे में
- ये निर्वाचन आयोग के यहां पंजीकृत ऐसे राजनीतिक दल हैं, जिन्हें राज्य या राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता नहीं मिली है।
- कानूनी प्रावधान और दिशा-निर्देश
- लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A उन मानदंडों को निर्धारित करती है जिनके तहत किसी राजनीतिक दल को ECI के पास पंजीकरण कराना होता है।
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनाम सामाजिक कल्याण संस्थान (2002) के मामले में निर्णय दिया गया कि निर्वाचन आयोग के पास लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत किसी भी राजनीतिक दल का पंजीकरण रद्द करने का अधिकार नहीं है।
- हालांकि, राजनीतिक दलों के पंजीकरण हेतु दिशा-निर्देश के अनुसार, लगातार 6 वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ने वाले राजनीतिक दलों को सूचीबद्ध राजनीतिक दल की सूची से हटाया जा सकता है।
- Tags :
- Election Commission of India (ECI)
- Registered Unrecognised Political Parties (RUPP)
महादयी नदी
केंद्र सरकार ने अंतरराज्यीय नदी जल विवाद अधिनियम, 1956 के तहत महादयी जल अधिकरण का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।
- इस अधिकरण (ट्रिब्यूनल) का गठन गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच नदी जल बंटवारे के विवाद पर निर्णय के लिए नवंबर 2010 में किया गया था।
महादयी नदी के बारे में
- इसे मंडोवी नदी भी कहा जाता है।
- उद्गम: पश्चिमी घाट (खानपुर: बेलगाम-कर्नाटक में)
- यह नदी पश्चिम दिशा में बहती हुई पणजी से होती हुई अरब सागर में मिल जाती है।
- इसे कर्नाटक में महादयी (Mahadayi) और गोवा में महादेई (Mhadei) कहा जाता है।
- मांडोवी नदी की महत्वपूर्ण सहायक नदियाँ: सारंग, महैनाडा, उडेल, लोही, वेलवोटा, बिचोलिम, मापुसे, नानोदा और खांडेपर।
- बेसिन क्षेत्र का वितरण: गोवा (78%), कर्नाटक (18%), महाराष्ट्र (4%)।
- Tags :
- Mahadayi River
- Inter-State River Water Disputes Act, 1956
एटालिन जलविद्युत परियोजना
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के एक विशेषज्ञ पैनल ने एटालिन जलविद्युत परियोजना को पर्यावरणीय मंजूरी देने की सिफारिश की है।
एटालिन जलविद्युत परियोजना के बारे में
- स्थान: यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में प्रस्तावित है। यह क्षेत्र पूर्वी हिमालय वैश्विक जैव विविधता हॉटस्पॉट का हिस्सा है।
- नदियाँ: इस परियोजना के तहत ड्री और टांगोन नदियों पर कंक्रीट ग्रेविटी बांध बनाया जाना है।
- ड्री नदी एटालिन गांव के पास टांगोन नदी से मिलकर आगे दिबांग नदी के रूप में बहती है।
- विद्युत उत्पादन क्षमता: 3,097 मेगावाट।
- चिंताएं: इस परियोजना के निर्माण से लगभग 1,175 हेक्टेयर भूमि पर स्थित विविध प्रकार के वन नष्ट होने का खतरा है।
- इन वनों में उपोष्णकटिबंधीय चीड़, आर्द्र सदाबहार, अर्ध-सदाबहार, पर्वतीय आर्द्र शीतोष्ण और आर्द्र अल्पाइन झाड़ीदार वन आदि शामिल हैं।
- Tags :
- Etalin hydroelectric project
- Dibang River
UNDP इक्वेटर इनिशिएटिव अवार्ड
कर्नाटक के धारवाड़ जिले के एक छोटे से गांव के ‘बीबी फातिमा महिला स्वयं सहायता समूह (SHG)’ को 'इक्वेटर इनिशिएटिव अवार्ड' मिला है।
UNDP इक्वेटर इनिशिएटिव अवार्ड के बारे में
- यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की इक्वेटर इनिशिएटिव के तहत प्रत्येक दो साल में दिया जाता है।
- इक्वेटर इनिशिएटिव देशज और स्थानीय समुदायों को भूमि निम्नीकरण, जैव विविधता संरक्षण और आजीविका से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के अवसर प्रदान करती है।
- इसे “जैव विविधता संरक्षण का नोबेल पुरस्कार” के रूप में भी जाना जाता है।
‘बीबी फातिमा स्वयं सहायता समूह’ के बारे में
- इस समूह ने वर्षा सिंचित क्षेत्रों में मिलेट-आधारित मिश्रित खेती की शुरुआत की, जलवायु-अनुकूल कृषि प्रणालियों को बढ़ावा दिया, पशुपालन और बागवानी को प्रोत्साहित किया तथा मिलेट्स को लोकप्रिय बनाया।
- Tags :
- United Nations Development Programme (UNDP)
- UNDP Equator Initiative Award
राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार
राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार की शुरुआत के 10 वर्ष (2015–2025) पूरे हुए।
‘राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार’ के बारे में
- इसे भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने शुरू किया।
- उद्देश्य: अनुभव पोर्टल पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संस्मरणों के माध्यम से भारत के प्रशासनिक इतिहास को दर्ज करना।
- पुरस्कार के लिए पात्रता: अगले 8 महीनों के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले या पिछले 3 वर्षों में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी अपनी लेखनी प्रस्तुत कर सकते हैं।
- Tags :
- Awards
- National Anubhav Awards
Articles Sources
वालेसियन होमिनिड्स (Wallacean hominids)
वैज्ञानिकों ने इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में सबसे प्राचीन ज्ञात वालेसियन होमिनिड्स की संभावित कलाकृतियाँ खोजी हैं।
वालेसियन होमिनिड्स के बारे में
- ये सबसे प्राचीन वालेसियन मानव हैं। ये प्रागैतिहासिक मानव थे जिन्हें होमो इरेक्टस कहा जाता है। ये लगभग 1.02 मिलियन वर्ष पहले केवल इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप और फिलीपींस के लूजोन द्वीप पर रह रहे थे। ये लंबी दूरी तक समुद्री यात्रा करने में असमर्थ थे।
- ध्यातव्य है कि वॉलेशिया पूर्वी इंडोनेशिया का एक क्षेत्र है। नेचुरलिस्ट अल्फ्रेड रसेल वॉलेस के नाम पर इस द्वीप का नाम रखा गया है।
- वॉलेशिया में सुलावेसी, लोम्बोक, फ्लोरेस, तिमोर, सुम्बावा जैसे कई द्वीप शामिल हैं। यह क्षेत्र बोर्नियो और जावा तथा ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी के बीच स्थित है।
- Tags :
- Wallacean hominids
- Homo Erectus