फ़िजी द्वीप समूह (राजधानी: सुवा)
भारत और फिजी ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए नए उपायों की घोषणा की।
भौगोलिक अवस्थिति:

- फिजी गणराज्य दक्षिण प्रशांत महासागर में अवस्थित है।
- संरचना: इसमें लगभग 330 द्वीप और 500 लघु द्वीप और रीफ्स (भित्तियां) शामिल हैं।
भौगोलिक विशेषताएं:
- प्रमुख द्वीप: विटी लेवु और वनुआ लेवु।
- स्थलाकृति: बड़े द्वीप ज्वालामुखीय हैं; माउंट टोमानिवी (1,324 मी.) सबसे ऊँची चोटी है।
- प्रवाल द्वीप: लघु द्वीप प्रवाल हैं और रीफ्स (भित्तियों) से घिरे हैं।