महिला कार्यबल भागीदारी में वृद्धि हुई | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

हालिया PLFS डेटा के अनुसार, महिला कार्यबल भागीदारी दर (WPR) 2017-18 की 22% से बढ़कर 2023-24 में 40.3% हो गई।

  • इसी अवधि में बेरोजगारी दर 5.6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हो गई है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में महिला रोजगार में 96% और शहरी क्षेत्रों में 43% की वृद्धि हुई है।
  • महिला-नेतृत्व वाली उद्यमिता
    • स्व-रोजगार में वृद्धि: महिला स्व-रोजगार 2017-18 के 51.9% से बढ़कर 2023-24 में 67.4% हो गया। यह महिला स्व-रोजगार में 30% की वृद्धि को दर्शाता है।
    • स्टार्ट-अप्स: लगभग 50% DPIIT-पंजीकृत स्टार्ट-अप्स में कम-से-कम एक महिला निदेशक है।
    • वित्त की उपलब्धता: कुल मुद्रा ऋणों में से 68% महिलाओं को प्राप्त हुए तथा पीएम स्वनिधि लाभार्थियों में 44% महिलाएं हैं, जिससे वित्तीय समावेशन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है।
    • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs): महिलाओं के नेतृत्व वाले MSMEs की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। यह 2010-11 में 1 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 1.92 करोड़ हो गई है। इससे महिलाओं के लिए 89 लाख से अधिक रोजगार उत्पन्न हुए हैं।
  • पिछले दशक में जेंडर बजट में 429% की वृद्धि हुई है, जो महिलाओं के विकास से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की ओर एक आदर्श बदलाव को दर्शाता है।
  • 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यबल में 70% महिला भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

महिलाओं का विकास बनाम महिलाओं के नेतृत्व में विकास

  • महिलाओं का विकास (Women Development): इसमें महिलाओं के लिए योजनाएं और कार्यक्रम बनाए जाते हैं, लेकिन योजना बनाने, उन्हें लागू करने तथा उनका मूल्यांकन करने में महिलाओं की सीधी भागीदारी नहीं होती है। 
  • महिलाओं के नेतृत्व में विकास (Women-led development): यह एक आदर्श बदलाव है, जहां महिलाओं को केवल महिला के रूप में ही नहीं, बल्कि विकास की प्रक्रिया में अग्रणी, निर्णयकर्ता और नवप्रवर्तक के रूप में भी देखा जाता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features