सेशेल्स (राजधानी: विक्टोरिया)
भारतीय नौसेना के फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में लॉन्ग रेंज प्रशिक्षण तैनाती के तहत सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा।
भौगोलिक अवस्थिति

- सेशेल्स पश्चिमी हिंद महासागर में मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह 155 द्वीपों वाला द्वीपसमूह है।
- यह क्षेत्रफल और जनसंख्या, दोनों दृष्टियों से सबसे छोटा अफ्रीकी देश है।
भौगोलिक विशेषताएं
- यह द्वीप-समूह ‘मस्करेन’ नामक समुद्री (सबमरीन) पठार के ऊपर स्थित है।
- इस द्वीप-समूह में 42 ग्रेनाइटिक और 113 कोरालाइन द्वीप शामिल हैं। इसका सबसे बड़ा द्वीप माहे है।
- यह पांच द्वीप-समूहों में विभाजित है: अमीरांतेस समूह, दक्षिणी कोरल समूह, अल्फोंस समूह, फर्क्वार समूह और एल्डब्रा समूह।
- स्थलाकृति: माहे समूह ज्वालामुखीय है, जिसकी तटरेखाएं संकरी और आंतरिक भाग पहाड़ी है; शेष अधिकतर भाग समतल कोरल एटॉल्स या ऊंची रीफ्स हैं।