प्रधान मंत्री ने आनंदकुमार वेलकुमार को स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने और स्केटिंग में भारत के पहले विश्व चैंपियन बनने पर बधाई दी।
- स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 चीन के बेइदाइहे में आयोजित हुई।
- एक अन्य भारतीय स्केटर, क्रिश शर्मा ने जूनियर श्रेणी में पुरुषों की 1000 मीटर स्प्रिंट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
Article Sources
1 sourceकेंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने छठ महापर्व को यूनेस्को की "मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की प्रतिनिधि सूची" में शामिल करने के लिए कई देशों से नामांकन कराने पर वार्ता की है।
- वर्तमान में भारत के 15 अमूर्त धरोहर यूनेस्को की सूची में शामिल हैं। इनमें योग, गरबा, दुर्गा पूजा, छऊ नृत्य आदि शामिल हैं।
छठ महापर्व के बारे में
- समर्पित: सूर्य देव और छठी मइया की उपासना की जाती है।
- आयोजन स्थल: मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में।
- मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, संयुक्त अरब अमीरात और नीदरलैंड में रहने वाले भारतीय प्रवासी समुदाय भी यह पर्व मनाते हैं।
- पर्व का महत्व: यह पर्व प्रकृति के प्रति श्रद्धा, संधारणीयता, समावेशिता और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देता है।
Article Sources
1 sourceवैज्ञानिकों ने कोशिकाओं (Cells) की आकार बदलने की क्षमता में SPIN90 प्रोटीन की अहम भूमिका की खोज की है।
- कोशिकाएँ अपने आंतरिक ढांचे (साइटोस्केलेटिन) को अनुकूलित करके उभार (protrusions) बनाती हैं। ये संरचनाएँ रोगाणुओं से लड़ने में मदद करती हैं, और घाव भरने, रोग-प्रतिरोधक प्रतिक्रिया तथा कैंसर के बढ़ने जैसी प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
- किसी कोशिका का आकार उसकी झिल्ली (Membrane) के पास मौजूद घने और शाखाओं वाले एक्टिन नेटवर्क से निर्धारित होता है। जब कोशिका को कोई उभार बनाना होता है, तो उसे एक्टिन का नया जाल (meshwork) तैयार करना पड़ता है जो इच्छित दिशा में धक्का दे।
- इस नए एक्टिन जाल का निर्माण SPIN90 प्रोटीन द्वारा नियंत्रित होता है।
Article Sources
1 sourceद इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने 'द इम्प्लिकेशन्स ऑफ ऑयल एंड गैस फील्ड डिक्लाइन रेट्स' शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है।
रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर
- तेज़ी से घटती दरें: विशेष रूप से शेल और गहरे समुद्र से प्राप्त होने वाले विश्व के तेल और गैस के भंडार तेज़ी से ख़त्म हो रहे हैं। इससे आपूर्ति कम होने और मूल्य बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
- भारत के लिए चुनौतियां: भारत अपनी जरूरत का 85% कच्चे तेल और 45% प्राकृतिक गैस आयात करता है। ऐसे में इनकी आपूर्ति कम होने पर देश में तेल और गैस संकट उत्पन्न हो सकता है।
- भारत के लिए नीतिगत सुझाव:
- भारत को कई स्रोतों से आयात करनानी चाहिए,
- देश में तेल के सामरिक भंडार (स्ट्रेटेजिक रिजर्व) को बढ़ाना चाहिए,
- देश में ही तेल और गैस की खोज में तेज़ी लानी चाहिए, तथा
- ग्रीन हाइड्रोजन तथा जैव-ईंधन जैसे स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों को अपनाने को बढ़ावा देना चाहिए।
Article Sources
1 sourceकेंद्र सरकार ने 2025-26 के रबी की फसल के लिए खाद्यान्न उत्पादन का राष्ट्रीय लक्ष्य 362.50 मिलियन टन निर्धारित किया है।
रबी की फसलों के बारे में
- ये फसलें मानसून के लौटने के बाद सर्दियों में (अक्टूबर-दिसंबर) बोई जाती हैं और वसंत ऋतु में (मार्च-अप्रैल) काटी जाती हैं।
- अनुकूल दशाएं: इन फसलों को अंकुरण के लिए निम्न तापमान और कटाई के समय गर्म तथा शुष्क मौसम की आवश्यकता होती है।
- भारत में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत आने वाली रबी की प्रमुख फसलों में गेहूँ, जौ, चना, मसूर, रेपसीड और सरसों, तथा कुसुम शामिल हैं।
- रबी की अन्य फसलों में मक्का, छोले, तथा जीरा, धनिया, मेथी जैसी वाणिज्यिक फसलें शामिल हैं।
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक तेंदुए के साथ संघर्ष में एक चीते की मौत हो गई। 2022 में नामीबिया से चीतों को लाए जाने के बाद इस तरह की यह पहली घटना है।
कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) के बारे में
- नामकरण: इस उद्यान का नाम कूनो नदी के नाम पर रखा गया है, जो चंबल की सहायक नदी है। चंबल, यमुना की सहायक नदी है।
- अवस्थिति: यह मध्य प्रदेश के श्योपुर ज़िले में विंध्य पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित है।
- दर्जा: इसे पहले वन्यजीव अभयारण्य और बाद में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया।
- महत्त्व: यह एशियाई शेरों और चीतों को फिर से बसाने की परियोजना के लिए प्रसिद्ध है।
- वनस्पतियां: यहां मुख्य रूप से करधई, सलाई, खैर जैसे वृक्ष पाए जाते हैं।
- जीव-जंतु: यहां भारतीय तेंदुआ, सांभर, बार्किंग डियर, चौसिंगा, नीलगाय, काला हिरण जैसे जानवर पाए जाते हैं।
Article Sources
1 sourceभारत सरकार ने व्यवसायों के अंतर्राष्ट्रीय संदर्भ वर्गीकरण (International Reference Classification of Occupations: ISCO) को बढ़ावा देने के लिए ILO के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- ISCO एक सांख्यिकीय प्रणाली है, जो कार्यों और दायित्वों के आधार पर नौकरियों को सुपरिभाषित समूहों में वर्गीकृत करती है।
- यह अनुसंधान के साथ-साथ विशेष निर्णय लेने के लिए भी उपयोगी है।
ILO के बारे में
- स्थापना: इसे प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद हस्ताक्षरित वर्साय की संधि के तहत 1919 में स्थापित किया गया।
- सिद्धांत: इसका सिद्धांत है; ‘स्थायी और सार्वभौमिक शांति स्थापना के लिए सामाजिक न्याय आवश्यक है।’
- मुख्यालय: जिनेवा (स्विट्जरलैंड)।
- नोबेल शांति पुरस्कार: ILO को 1969 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- उद्देश्य:
- संवाद के माध्यम से सरकारों, नियोक्ताओं और श्रमिकों के बीच सहयोग को मज़बूत करना।
- कार्यस्थल पर अधिकारों के लिए मानक निर्धारित और करना और उन्हें बढ़ावा देना; महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए अवसरों को बढ़ाना; और सभी को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाना।
मोरन समुदाय ने अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग को लेकर असम के तिनसुकिया ज़िले में आर्थिक नाकाबंदी शुरू कर दी है।
मोरन समुदाय के बारे में
- उत्पत्ति और इतिहास: यह असम की देशज जनजाति है, जिसे इस क्षेत्र के सबसे पुराने आदिवासी समूहों में से एक माना जाता है।
- यह समुदाय 18वीं शताब्दी में अहोम साम्राज्य के ख़िलाफ़ मोआमोरिया विद्रोह (Moamoria Rebellion) का नेतृत्व करने के लिए भी जाना जाता है।
- सांस्कृतिक पहचान: मोरन समुदाय के लोग पहले अपनी खुद की भाषा बोलते थे, जो दिमासा भाषा से मिलती-जुलती थी, लेकिन वर्तमान में, वे मुख्य रूप से असमिया भाषा बोलते हैं।
- प्राप्ति क्षेत्र: इस समुदाय के लोग ऊपरी असम, विशेष रूप से तिनसुकिया, डिब्रूगढ़ और शिवसागर ज़िलों में रहते हैं।