भारतीय रिजर्व बैंक ने स्टैंडअलोन प्राइमरी डीलर्स (SPD) को नॉन-डिलीवरेबल फॉरवर्ड (NDF) मार्केट में नॉन-डिलीवरेबल रुपी डेरिवेटिव्स में कारोबार करने की अनुमति दी है।
- स्टैंडअलोन प्राइमरी डीलर्स (SPD) मुख्य रूप से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFCs) होती हैं, जिन्हें सरकारी प्रतिभूतियों में प्राइमरी डीलर से संबंधित कार्य करने की अनुमति दी गई है।
नॉन-डिलीवरेबल फॉरवर्ड (NDF) मार्केट के बारे में:
- NDF मार्केट आमतौर पर ऑफशोर (विदेशी) बाजार होता है, जो किसी मुद्रा के मूल देश के मौद्रिक प्राधिकरण (Monetary Authority) के विनियामकीय नियंत्रण से मुक्त होता है।
- नॉन-डिलीवरेबल फॉरवर्ड वास्तव में कैश में निपटान वाला डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होता है। इसका उपयोग मुद्राओं के विनिमय दर से जुड़े जोखिम से बचाव (हेजिंग) के लिए किया जाता है, खासकर उन मुद्राओं के लिए जिन पर कुछ प्रतिबंध या पूंजी संबंधी नियंत्रण होते हैं।
- एक मानक फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट के विपरीत नॉन-डिलीवरेबल फॉरवर्ड का निपटान कैश में किया जाता है और यह भुगतान आमतौर पर अमेरिकी डॉलर जैसी पूर्ण परिवर्तनीय मुद्रा में किया जाता है।
प्रोडक्शन गैप रिपोर्ट 2025 को स्टॉकहोम एनवायरनमेंट इंस्टीट्यूट, क्लाइमेट एनालिटिक्स, और ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ ने जारी किया।
रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर
- अत्यधिक उत्पादन:
- वर्ष 2030 में निर्धारित जीवाश्म ईंधन उत्पादन, वैश्विक तापवृद्धि को 1.5°C तक सीमित करने के लिए आवश्यक स्तर से 120% अधिक और 2°C तक सीमित करने के लिए आवश्यक स्तर से 77% अधिक होगा।
- इसमें कोयला की भूमिका सबसे नुकसानदेह है, क्योंकि 2030 तक इसका अनुमानित वैश्विक उत्पादन, तापवृद्धि को 1.5°C सीमित रखने के लिए आवश्यक स्तर से 500% अधिक होगा।
- सरकारों द्वारा दी जाने वाली जीवाश्म ईंधन सब्सिडियां अब तक के सर्वोच्च स्तर के करीब बनी हुई हैं, जबकि इनको कम करने की प्रतिबद्धताएँ पहले से की जा चुकी हैं।
इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने AI-संचालित रोबोट 'व्योममित्र' का अनावरण किया। यह रोबोट दिसंबर 2025 में मानव-रहित गगनयान मिशन के साथ उड़ान भरेगा।
व्योममित्र के बारे में
- विकासकर्ता: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
- यह AI-आधारित हाफ-ह्यूमनॉइड रोबोट है।
- व्योममित्र नाम संस्कृत के दो शब्दों "व्योम" (यानी अंतरिक्ष) और "मित्र" (यानी दोस्त) से मिलकर बना है।
- यह ‘महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री’ मॉड्यूल के मापदंडों की निगरानी करने, चेतावनी जारी करने, और जीवन रक्षक प्रणालियों से जुड़े कार्यों को करने में सक्षम है।
- अन्य कार्य: यह छह पैनल्स को संचालित कर सकती है और पूछे गए सवालों का जवाब दे सकती है।
खगोलविदों ने एक लघु क्वासी-मून ‘2025 PN7’ की पहचान की है जो लगभग 60 वर्षों से पृथ्वी के पास परिक्रमा कर रहा है।
क्वासी-मून के बारे में
- क्वासी-मून को क्वासी-सैटेलाइट भी कहते हैं। क्वासी-मून एक खगोलीय पिंड है।
- यह सूर्य की परिक्रमा करता है, लेकिन ग्रह की समानांतर कक्षा की वजह से ऐसा लगता है मानो वह उस ग्रह के साथ गति कर रहा हो।
- यह मुख्य रूप से सूर्य के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित होता है, न कि ग्रह के गुरुत्वाकर्षण से।
- यह एक वास्तविक चंद्रमा (मून) नहीं है, क्योंकि यह चंद्रमा की तरह प्रत्यक्ष रूप से ग्रह की परिक्रमा नहीं करता है।
- खगोलविद अब तक पृथ्वी के 6 ज्ञात क्वासी-मून की खोज कर चुके है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की तिराह घाटी में एक विस्फोट में 20 से ज्यादा लोग मारे गए।
तिराह घाटी के बारे में
- तिराह, पाकिस्तान के पश्चिम-मध्य खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र है।
- यह अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खैबर दर्रे और खांकी घाटी के बीच स्थित है।
- खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित खैबर दर्रा काबुल को पेशावर से जोड़ता है।
- यहां मुख्य रूप से अफरीदी और ओरकज़ई पश्तून जनजातियां निवास करती हैं।
- ऐतिहासिक तिराह अभियान (1897–98) के दौरान अफ़रीदियों ने ब्रिटिश के खिलाफ जिहाद (धार्मिक युद्ध) छेड़ा था, ख़ैबर चौकियों पर कब्जा कर लिया था और पेशावर के पास किलों पर हमला किया था।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने भारत-ब्राजील क्रॉस-इंक्यूबेशन प्रोग्राम इन एग्रीटेक का दूसरा संस्करण लॉन्च किया। इस प्रोग्राम को ‘मैत्री 2.0’ कहा गया है।
मैत्री 2.0 के बारे में:
- यह एक संयुक्त पहल है, जो मैत्री 1.0 के अनुभवों पर आधारित है। इसे ICAR द्वारा भारतीय और ब्राजीलियाई स्टार्टअप और इनोवेटर्स के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए शुरू की गई है।
- उद्देश्य:
- संधारणीय कृषि, डिजिटल तकनीक और मूल्य श्रृंखला विकास पर ध्यान देकर मजबूत खाद्य प्रणाली को बढ़ावा देना।
- को-इंक्यूबेशन और सीमा-पार स्टार्टअप एक्सचेंज के लिए एक मंच प्रदान करना।
Article Sources
1 sourceहाल ही में, वेनेजुएला ने अपने कैरिबियन द्वीप ला ऑर्चिला पर सैन्य अभ्यास शुरू किए। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियां बढ़ने के कारण तनाव बढ़ गया है।
ला ऑर्चिला द्वीप के बारे में:
- अवस्थिति: यह अटलांटिक महासागर के कैरिबियाई सागर में वेनेजुएला के तट के पास स्थित है। यहां वेनेजुएला का एक सैन्य अड्डा स्थित है।
हाल ही में, प्रधान मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा के करीब सियोम नदी पर हेओ और टाटो-I नामक दो जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
सियोम नदी के बारे में:
- यह पूर्वी हिमालय से निकलती है।
- यह नदी अपने अधिकांश अपवाह मार्ग में पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है और अंत में सियांग नदी में मिल जाती है।
- अरुणाचल प्रदेश की सियांग नदी आगे कई नदियों के मिलने के बाद ब्रह्मपुत्र नाम से बहती है।