फिलीपींस (राजधानी: मनीला)

फिलीपींस में 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
भौगोलिक अवस्थिति
- फिलीपींस दक्षिण-पूर्व एशिया का द्वीपीय देश है। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित है।
- सीमावर्ती जल निकाय: इसके पूर्व में फिलीपीन सागर, दक्षिण में सेलेब्स सागर, दक्षिण-पश्चिम में सुलु सागर तथा पश्चिम व उत्तर में दक्षिण चीन सागर है।
भौगोलिक विशेषताएं
- सर्वोच्च बिंदु: माउंट एपो।
- मुख्य नदियां: कागायान नदी (रियो ग्रांडे डी कागायान), मिंडानाओ, अगुसान आदि।
- जलवायु: उष्णकटिबंधीय और मानसूनी।