हाल ही में, फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया।
भौगोलिक अवस्थिति:

- फिलीपींस दक्षिण-पूर्व एशिया का एक द्वीपीय देश है। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में अवस्थित है।
- जलीय सीमा: फिलीपीन सागर (पूर्व), सेलेब्स सागर (दक्षिण), सुलु सागर (दक्षिण-पश्चिम) और दक्षिण चीन सागर (पश्चिम और उत्तर)।
- समुद्री सीमा: वियतनाम (पश्चिम), ताइवान (उत्तर), पलाऊ (पूर्व), मलेशिया और इंडोनेशिया (दक्षिण)।
- तीन प्रमुख क्षेत्र: लूज़ोन, विसायस, और मिंडानाओ।
भौगोलिक विशेषताएं:
- प्रमुख नदियां: कागायन, एग्नो, पम्पांगा, पासीग।
- सर्वोच्च शिखर: माउंट एपो।
- प्रमुख ज्वालामुखी: मेयोन, ताल, पिनाटुबो आदि।