मिग ला दर्रा | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रोजेक्ट हिमांक के तहत मिग ला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटरयान चालन सक्षम सड़क बनाई गई है। यह सड़क समुद्र तल से 19,400 फीट की ऊचाई पर लद्दाख में स्थित है।

  • यह सड़क लिकारू-मिग ला-फुकचे धुरी में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो फुकचे एयरफील्ड को चीन के साथ लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) से जोड़ती है।
  • मिग ला दर्रा लद्दाख के चांगथांग पठार पर स्थित है।

प्रोजेक्ट हिमांक के बारे में

  • इस परियोजना को 1985 में लेह में लद्दाख क्षेत्र में सड़क संपर्क के विकास के लिए शुरू किया गया था।

कोसी नदी के उफान पर होने से बिहार और नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

कोसी (या कोशी) नदी के बारे में

  • उद्गम: यह एक सीमा-पार नदी (अंतर्राष्ट्रीय नदी) है, जो तिब्बत (चीन) से निकलती है। यह तीन धाराओं सुन कोसी, अरुण कोसी और तमुर कोसी के संगम से बनती है।
    • इसके बाद यह नेपाल और भारत से होकर बहती है।
  • यह गंगा की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है और बिहार में गंगा से मिलती है।
  • इसे "बिहार का शोक" भी कहा जाता है, क्योंकि यह अक्सर यहां पर भारी बाढ़ और विनाश लेकर आती है।
  • माउंट एवरेस्ट और कंचनजंगा कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्र में अवस्थित हैं।
  • मुख्य सहायक नदियां: कमला और बागमती।

फिलीपींस ने प्रवाल भित्तियों (रीफ) की जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए एक कोरल लार्वा क्रायोबैंक शुरू किया है। इसका उद्देश्य प्रवाल के ‘बीजों’ को भविष्य में पुनर्स्थापन और अनुसंधान के लिए फ्रीज करके रखना है।

  • यह परियोजना एक बड़े क्षेत्रीय प्रयास का हिस्सा है, जिसके तहत कोरल ट्रायंगल क्षेत्र में क्रायोबैंकों का एक नेटवर्क बनाया जा रहा है। 

कोरल ट्रायंगल (समुद्रों का अमेजन) के बारे में

  • स्थान: यह लगभग 5.7 मिलियन वर्ग किलोमीटर का समुद्री क्षेत्र है, जो इंडोनेशिया, मलेशिया, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, सोलोमन द्वीप समूह और तिमोर-लेस्ते तक फैला हुआ है।
  • यह दुनिया का सबसे समृद्ध समुद्री जैव विविधता वाला क्षेत्र है।
    • इसमें दुनिया की 75% से अधिक प्रवाल प्रजातियां, सभी रीफ मछली प्रजातियों की एक-तिहाई प्रजातियां, और विस्तृत मैंग्रोव वन पाए जाते हैं।

अरुणाचल प्रदेश के नामचिक-नामफुक कोयला ब्लॉक में पहला वाणिज्यिक कोयला खनन शुरू किया गया।

  • उल्लेखनीय है कि 2018 से सरकार ने निजी क्षेत्रक के लिए वाणिज्यिक कोयला खनन की अनुमति दे दी थी। इससे सरकारी स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड का एकाधिकार समाप्त हो गया।
    • पहले, निजी क्षेत्रक को केवल कैप्टिव उपयोग के लिए कोयला खनन की अनुमति थी।
  • निजी क्षेत्रक को वाणिज्यिक खनन की अनुमति देने का उद्देश्य कोयले के लिए पारदर्शी मूल्य निर्धारण को बढ़ावा देना और कोयले के लिए एक बाजार बनाना है। ऐसे में कई उत्पादकों के शामिल होने से प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। 

भारत के पश्चिमी तट पर भारतीय नौसेना और यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास कोंकण-25 की शुरुआत हुई।

  • यह दोनों देशों के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास है, जिसमें यूनाइटेड किंगडम का कैरियर स्ट्राइक ग्रुप – HMS प्रिंस ऑफ़ वेल्स और भारत का एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत शामिल हुए हैं। 

भारतीय तटरक्षक (ICG) बल ने नेशनल लेवल पॉल्यूशन रिस्पॉन्स एक्सरसाइज (NATPOLREX-X) का 10वां संस्करण शुरू किया।

  • NATPOLREX दो वर्षों में एक बार आयोजित होने वाला प्रमुख अभ्यास है। इसका उद्देश्य भारत की राष्ट्रीय तैयारियों का मूल्यांकन और उनमें सुधार करना है, ताकि समुद्री तेल रिसाव की घटनाओं के मामले में प्रभावी कार्रवाई की की जा सके।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet