नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) रिपोर्ट, 2023 पर आधारित भारत के महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए गए | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

यह रिपोर्ट केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के तहत भारत के पंजीकरण महानिदेशक (Registrar General of India - RGI) द्वारा संकलित की जाती है।

इस रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर 

  • जन्म के समय लिंगानुपात (SRB): वर्तमान में प्रति 1000 लड़कों पर 928 लड़कियां हैं (सिक्किम को छोड़कर)।
    • उच्चतम: अरुणाचल प्रदेश (1,085); तथा 
    • सबसे कम: झारखंड (899)।
  • संस्थागत मृत्यु और जन्म का हिस्सा (सिक्किम को छोड़कर): यह क्रमश: 74.7% और 24% है।
  • जन्म से संबंधित आंकड़े: पंजीकृत जन्मों की संख्या 2022 की तुलना में 0.9% कम हो गई है।
    • जन्म के पंजीकरण का स्तर: 98.4% तक। 
    • शहरी क्षेत्रों में जन्म का पंजीकरण ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अधिक हुआ है।
  • मृत्यु से संबंधित आंकड़े: पंजीकृत मौतों की संख्या 2022 की तुलना में 0.1% बढ़ी है।
    • मृत्यु के पंजीकरण का स्तर: 97.2% तक। 
    • ग्रामीण क्षेत्रों में दर्ज मौतें शहरी क्षेत्रों से अधिक थी।
    • ग्रामीण क्षेत्रों में मृत्यु का पंजीकरण शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक हुआ है।
  • 2022 की तुलना में शिशु मृत्यु दर में वृद्धि हुई है।
  • 21 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में 100% जन्म पंजीकरण और 19 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में 100% मृत्यु पंजीकरण हुआ है। 
    • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुरुषों का जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, महिलाओं की तुलना में अधिक रहा है।

नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) के बारे में

  • यह एक ऐसी एकीकृत प्रक्रिया है, जिसके तहत जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे जन्म, मृत्यु, और मृत जन्म (Stillbirths) को दर्ज किया जाता है, लेकिन विवाह व तलाक को इसमें शामिल नहीं किया जाता है।
  • जन्म और मृत्यु पंजीकरण (RBD) अधिनियम, 1969 के तहत जन्म एवं मृत्यु की सूचना रजिस्ट्रार को देना अनिवार्य है।
    • 2023 में किए गए संशोधन ने डिजिटल पंजीकरण और राष्ट्रीय व राज्य डेटाबेस आदि के निर्माण को संभव किया है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features