यह फोरम संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन के 16वें सत्र (UNCTAD16) में लॉन्च किया गया है। इसका उद्देश्य विकासशील देशों में व्याप्त ऋण संकट से निपटना है।
सेविला फोरम ऑन डेब्ट के बारे में
- इसका नेतृत्व स्पेन कर रहा है। इसे UNCTAD तथा संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (UN DESA) का समर्थन प्राप्त है।
- यह फोरम ऋण संधारणीयता, प्रबंधन और नवोन्मेषी समाधानों पर सभी हितधारकों, ऋणदाताओं, उधारकर्ताओं, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं और शैक्षणिक समुदाय को एक मंच पर लाएगा।
- यह फोरम फोर्थ इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन फाइनेंसिंग फॉर डेवलपमेंट (FfD4) का एक प्रमुख परिणाम है और सेविला प्लेटफॉर्म फॉर एक्शन का हिस्सा है।
- इसके अन्य तीन परिणाम हैं:
- डेब्ट स्वैप्स फॉर डेवलपमेंट हब,
- डेब्ट-फॉर-डेवलपमेंट स्वैप प्रोग्राम और
- डेब्ट "पॉज क्लॉज" अलायन्स।
- इसके अन्य तीन परिणाम हैं:
- यह पहल सेविला प्रतिबद्धता को पूरक बनाएगी।
- सेविला प्रतिबद्धता का उद्देश्य विकासशील देशों द्वारा SDGs (सतत विकास लक्ष्यों) को प्राप्त करने की दिशा में हर साल सामना की जाने वाली 4 ट्रिलियन डॉलर की कमी को दूर करना है।
- यह 2015 के बाद पहली बार है, जब अलग-अलग देशों (अंतर-सरकारी) ने मिलकर विकास के लिए वित्तीय सहयोग का कोई साझा फ्रेमवर्क स्वीकार किया है।
ऋण संकट
- वैश्विक सार्वजनिक ऋण: 2024 में यह 102 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था। इसमें से 31 ट्रिलियन डॉलर का बोझ विकासशील देशों पर है।
- विकासशील देश वार्षिक ऋण भुगतान पर 1.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च करते हैं।
- 3.4 बिलियन से अधिक लोग ऐसे राष्ट्रों में रहते हैं, जो स्वास्थ्य या शिक्षा पर खर्च करने की तुलना में ऋण भुगतान पर अधिक खर्च करते हैं।