ईरान (तेहरान)

ईरान लगभग छह दशकों में अपने सबसे बुरे सूखे का सामना कर रहा है। इसके कारण देश के प्रमुख बांधों में जल का स्तर गंभीर रूप से कम हो गया है।
भौगोलिक अवस्थिति
- सीमावर्ती देश: इसके उत्तर में आर्मेनिया व अजरबैजान, पश्चिम में इराक, उत्तर-पश्चिम में तुर्की, पूर्व में अफगानिस्तान और पाकिस्तान तथा उत्तर व उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान स्थित है।
- सीमावर्ती जल निकाय: इसकी सीमाएं दक्षिण में ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी से तथा उत्तर में कैस्पियन सागर से लगती है।
भौगोलिक विशेषताएं
- प्रमुख पर्वत: जाग्रोस, एल्ब्रुस आदि।
- सबसे ऊंची चोटी: माउंट दमावंद।
- नदियां/ जल निकाय: कारुन, सफ़ीद आदि।
- उर्मिया झील: यह एक एंडोरेइक (endorheic) खारे जल की झील है तथा मध्य पूर्व की सबसे बड़ी झील है।