ईरान (राजधानी: तेहरान)
भारत ने ईरान में जारी विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए अपने नागरिकों को अगले आदेश तक ईरान की गैर-आवश्यक यात्रा से बचने की सलाह जारी की है।

राजनीतिक विशेषताएं
- सदस्य: ईरान BRICS; शंघाई सहयोग संगठन (SCO), और पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (OPEC) का सदस्य है।
भौगोलिक अवस्थिति/विशेषताएं
- स्थलीय सीमाएं: आर्मेनिया, अज़रबैजान और तुर्कमेनिस्तान (उत्तर में); अफगानिस्तान और पाकिस्तान (पूर्व में); इराक और तुर्की (पश्चिम में)।
- समुद्री सीमाएं: कैस्पियन सागर (उत्तर में); तथा फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी (दक्षिण में)।
- लेक उर्मिया खारे जल की समावृत झील (Endorheic Lake) है। यह मध्य पूर्व की सबसे बड़ी झील है।
- संसाधन क्षमता:
- प्राकृतिक गैस: विश्व में दूसरा सबसे बड़ा निक्षेप।
- कच्चे तेल के प्रमाणित निक्षेप: विश्व में चौथा स्थान।