समुद्र के नीचे बिछी केबल्स (अंडरसी केबल्स) के समक्ष खतरे बढ़ गए हैं | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

हाल ही में ईरानी सरकारी मीडिया द्वारा होर्मुज जलसंधि (Strait of Hormuz) में समुद्र के नीचे बिछी केबल्स के ऑपरेटरों पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव वैश्विक अंडरसी केबल नेटवर्क के समक्ष बढ़ते जोखिमों को दर्शाता है।

अंडरसी केबल्स के बारे में

  • अंडरसी यानी समुद्र के नीचे बिछी केबल्स फाइबर ऑप्टिक लाइनें होती हैं। ये वैश्विक डेटा संचार के लिए समुद्री नितल पर बिछाई जाती हैं। ये वास्तव में आधुनिक डिजिटल कनेक्टिविटी की रीढ़ के रूप में कार्य करती हैं।
  • ये केबल्स "अदृश्य राजमार्ग" (invisible highways) की तरह हैं। ये विश्व के 95% से 99% अंतर्राष्ट्रीय डेटा ट्रैफ़िक प्रसारित करती हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2010 में सबमरीन केबल को "अति-महत्वपूर्ण संचार अवसंरचना" (क्रिटिकल कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर) के रूप में वर्णित किया था।
  • सैटेलाइट से बेहतर: सबसी केबल्स बहुत अधिक बैंडविड्थ संचारित करती हैं और सैटेलाइट्स की तुलना में अधिक प्रभावी, किफायती और विश्वसनीय होती हैं।
  • डिजिटल चोकपॉइंट्स: लाल सागर, होमुर्ज जलसंधि जैसे संकीर्ण समुद्री गलियारों में कई अंडरसी केबल्स एक साथ आकर मिलती हैं। इसलिए ये अक्सर "डिजिटल चोकपॉइंट्स" कहलाते हैं।

अंडरसी केबल्स नेटवर्क के समक्ष खतरे

  • राज्य प्रायोजित कार्रवाई: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों (मेटा, अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट) से लाइसेंसिंग शुल्क और वार्षिक "सुरक्षा" भुगतान वसूलने का प्रस्ताव रखा है।
  • ग्रे-जोन वारफेयर: हाइब्रिड संघर्षों में अंडरसी केबल्स नेटवर्क जैसी संरचनाओं को सौदेबाजी के हथियार के रूप में उपयोग किया जा रहा है।
  • जासूसी और साइबर खतरे: खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए राज्य-प्रायोजित वायरटैपिंग (फोन/डेटा टैप करना) तथा नेटवर्क प्रबंधन प्रणालियों पर साइबर हमले किए जाते हैं।

भारत पर प्रभाव

  • वित्तीय क्षेत्र: उदाहरण के लिए, तीव्र डेटा कनेक्टिविटी पर निर्भर रहने वाली शेयर ट्रेडिंग (स्टॉक ट्रेडिंग) और बैंकिंग प्रणालियां कुछ ही मिनटों में ठप हो सकती हैं।
  • आईटी और आउटसोर्सिंग क्षेत्रक: उदाहरण के लिए, भारत का ‘सूचना प्रौद्योगिकी और बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (IT-BPM)’ उद्योग अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्बाध वैश्विक कनेक्टिविटी पर निर्भर करता है।
  • रणनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष खतरे: उदाहरण के लिए, सैन्य संचार और खुफिया जानकारी साझा करना खतरनाक सिद्ध हो सकता है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

IT-BPM Industry

Information Technology - Business Process Management industry, referring to companies providing IT services and business process outsourcing, heavily reliant on global connectivity.

Grey-zone Warfare

A form of conflict that exists in the ambiguous space between peace and outright war. It involves a range of activities designed to harm an adversary without triggering a direct military response, often by exploiting vulnerabilities through indirect or non-kinetic means.

Digital Chokepoints

Narrow maritime corridors, such as the Red Sea and Strait of Hormuz, where multiple undersea cables converge, making them vulnerable to disruption and control.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet