सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 27 Nov 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    भारत-स्लोवेनिया की संयुक्त समिति ने द्विपक्षीय व्यापार की समीक्षा की, स्लोवेनिया मध्य यूरोप में स्थित, यूरोपीय संघ सदस्य और समुद्रतटीय देश है।

    स्लोवेनिया (राजधानी: लुब्लियाना)

    व्यापार पर भारत-स्लोवेनिया की संयुक्त समिति ने द्विपक्षीय व्यापार साझेदारी की समीक्षा की।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • स्लोवेनिया मध्य यूरोप में स्थित है।
    • पड़ोसी देश: इसके उत्तर में ऑस्ट्रिया, पश्चिम में इटली, उत्तर-पूर्व में हंगरी; तथा दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पूर्व में क्रोएशिया अवस्थित हैं।
    • सामुद्रिक सीमा: दक्षिण-पश्चिम में एड्रियाटिक सागर से लगती है।
    • यूरोपीय संघ (EU) की सदस्यता: 1 मई, 2004 से सदस्य।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • मुख्य भौगोलिक क्षेत्र:
      • अल्पाइन क्षेत्र
      • क्रास (कार्स्ट) क्षेत्र
      • उपजाऊ सब-पैनोनिया क्षेत्र
      • प्रिमोर्स्का या स्लोवेनियन तटीय क्षेत्र
    • मुख्य नदियां: सावा, ड्रावा, मूरा
    • जलवायु: मुख्यतः समशीतोष्ण महाद्वीपीय जलवायु प्रकार।
    • Tags :
    • Slovenia
    • Ljubljana
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features