भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

AWBI ने उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू करने के लिए नगरपालिका अधिकारियों हेतु मानक संचालन प्रक्रियाएं जारी की।

  • उच्चतम न्यायालय ने स्कूलों, अस्पतालों और बस अड्डों जैसे सार्वजनिक संस्थागत परिसरों से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया है।

AWBI के बारे में

  • यह पशु कल्याण कानूनों पर एक वैधानिक सलाहकार निकाय है और देश में पशु कल्याण को बढ़ावा देता है।
  • पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत 1962 में स्थापित।
  • इसकी शुरुआत प्रसिद्ध मानवतावादी स्वर्गीय श्रीमती रुक्मिणी देवी अरुंडेल के नेतृत्व में हुई थी।

ITU का विश्व दूरसंचार विकास सम्मेलन (WTDC-25) बाकू में संपन्न हुआ। यह सम्मेलन प्रत्येक चार वर्षों में आयोजित किया जाता है। 

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के बारे में (मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड)

  • परिचय: यह डिजिटल प्रौद्योगिकियों (ICT) के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है।
  • सदस्य: 194 सदस्य देश, और 1000 से अधिक कंपनियां, विश्वविद्यालय, आदि।
  • उत्पत्ति: इसकी स्थापना 1865 में हुई थी। पेरिस में हस्ताक्षरित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ अभिसमय से अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ संघ (ITU का पुराना नाम) की स्थापना हुई थी।
  • मुख्य कार्य:
    • प्रमुख संसाधनों का प्रबंधन: रेडियो आवृत्तियों का आवंटन और उपग्रहों की अवस्थिति।
    • नियम निर्धारित करना: निर्बाध वैश्विक संपर्क के लिए तकनीकी मानक बनाता है। 

भारत को 2025-29 के लिए यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड में पुनर्निर्वाचित किया गया।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को/UNESCO) के बारे में (मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस)

  • स्थापना: वर्ष 1946 में स्थापित। यूनेस्को का संविधान नवंबर 1946 में लागू किया गया था।
  • सदस्यता: 194 सदस्य और 12 सहयोगी सदस्य।
  • यह शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार को बढ़ावा देकर साझी मानवता को मजबूत करने के प्रति समर्पित संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
  • गवर्नेंस: तीन प्रमुख निकायों, महाधिवेशन, सचिवालय और कार्यकारी बोर्ड द्वारा।
  • प्रमुख उपलब्धियां: सार्वभौमिक कॉपीराइट अभिसमय (1952); मानव और जैवमंडल (MAB) कार्यक्रम (1971); विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण से संबंधित अभिसमय (1972), आदि।
Tags:

उच्चतम न्यायालय के कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए नए दिशा-निर्देश 1 दिसंबर से लागू होंगे।

नए दिशा-निर्देशों के बारे में:

  • नए मामलों की स्वचालित रूप से वाद सूची बनाई जाएगी। 
  • जमानत और बंदी प्रत्यक्षीकरण जैसे अत्यावश्यक मामलों की त्वरित सुनवाई होगी। ऐसे मामलों को दो कार्यदिवसों के भीतर स्वचालित रूप से सूचीबद्ध किया जाएगा और सुनवाई की जाएगी।
  • वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा मौखिक उल्लेख (Oral Mentioning) पर प्रतिबंध।
  • पुराने मामलों के समय पर निपटान के लिए सख्त स्थगन नियम।
  • जमानत याचिकाओं के लिए त्वरित कार्यवाही हेतु अग्रिम प्रति की आवश्यकता होगी।

दूरसंचार विभाग ने ऑनलाइन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए सिम बाइंडिंग अनिवार्य कर दी।

सिम बाइंडिंग के बारे में

  • सिम-बाइंडिंग का अर्थ है कि मैसेजिंग ऐप्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उपयोगकर्ता का अकाउंट पंजीकरण के लिए उपयोग किए गए डिवाइस में डाले गए सक्रिय सिम कार्ड से जुड़ा रहे।
  • इस निर्देश के तहत प्लेटफॉर्म्स को सिम, मोबाइल नंबर और डिवाइस के बीच निरंतर लिंकिंग लागू करनी होगी। साथ ही, सिम हटा दिए जाने या निष्क्रिय होने पर सेवाएं बंद कर देनी होगी।

AI के विकास को तीन चरणों में वर्गीकृत किया जा सकता है: कृत्रिम संकीर्ण बुद्धिमत्ता (ANI), कृत्रिम सामान्य बुद्धिमत्ता (AGI), और कृत्रिम अति-बुद्धिमत्ता (ASI)।

AI के चरणों के बारे में

  • ANI: इसे 'कमज़ोर AI' भी कहा जाता है। यह कार्यों के एक संकीर्ण समूह में विशेषज्ञता रखता है, और इसमें ज्ञान को सामान्य बनाने की क्षमता का अभाव होता है। उदाहरण के लिए- सिरी, एलेक्सा जैसे वर्चुअल असिस्टेंट।
  • AGI: इसे 'मजबूत AI' भी कहा जाता है, यह एक काल्पनिक मशीनी बुद्धिमत्ता है, जो किसी भी ऐसे बौद्धिक कार्य को समझने या सीखने की क्षमता रखती है, जो एक मनुष्य कर सकता है।
    • इसमें सामान्य समझ के आधार पर ज्ञान को सामान्य बनाने की क्षमता होती है।
    • वर्तमान में, वास्तविक AGI मौजूद नहीं है।
  • ASI: यह एक सैद्धांतिक अवधारणा है, जो मानवीय बुद्धिमत्ता से आगे निकल जाती है और संभावित रूप से उन समस्याओं को हल कर सकती है, जो वर्तमान में मानवीय क्षमताओं से परे हैं।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने बेंगलुरु स्थित CSIR-राष्ट्रीय वांतरिक्ष प्रयोगशालाएं (National Aerospace Laboratories: NAL) में भारत के स्वदेशी हंसा-3 एनजी के उत्पादन संस्करण का शुभारंभ किया।

हंसा-3 (एनजी) के बारे में

  • यह भारत का प्रथम पूर्णतः कंपोजिट सामग्री से निर्मित दो सीटों वाला पायलट प्रशिक्षण विमान है।
  • इसे PPL (निजी पायलट लाइसेंस) और CPL (वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस) प्रशिक्षण की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

वैज्ञानिकों ने 2009 में इथियोपिया में खोजे गए 3.4 मिलियन वर्ष पुराने "बर्टेले फ़ुट" नामक जीवाश्मों के रहस्य को सुलझा लिया है।

बर्टेले फ़ुट के बारे में

  • आकारिकी: आठ हड्डियां, जो एक दो-पैर वाले होमिनिन को दर्शाती हैं, जिसमें एक अभिमुखी बड़ा अंगूठा (opposable big toe) मौजूद है। यह विशेषता वृक्षों पर चढ़ने की निरंतर क्षमता को इंगित करती है।
  • हालिया निष्कर्ष: इसी स्थल के पास 4.5 वर्ष के बच्चे के 25 दांत और जबड़े की हड्डी के हालिया निष्कर्षों ने पुष्टि की है कि यह पैर ऑस्ट्रेलोपिथेकस डेयिरेमेडा (Australopithecus deyiremeda) प्रजाति से संबंधित था।
    • यह एक प्रारंभिक होमिनिन प्रजाति थी, जो वनमानुष और मानवों के समान विशेषताओं का संयोजन थी।
  • संबंध: जीवाश्म इसके ऑस्ट्रेलोपिथेकस अफ़ारेन्सिस (Australopithecus afarensis) के साथ घनिष्ठ संबंध को दर्शाते हैं। ऑस्ट्रेलोपिथेकस अफ़ारेन्सिस वह प्रजाति है, जिसमें प्रसिद्ध जीवाश्म "लूसी" शामिल है, जिसे 1974 में अफ़ार क्षेत्र में खोजा गया था।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet