UNESCO की “मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची” में 'दीपावली' को शामिल किया गया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    UNESCO की “मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची” में 'दीपावली' को शामिल किया गया

    Posted 11 Dec 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    नई दिल्ली के लाल किले में अंतरसरकारी समिति के 20वें सत्र के दौरान की गई घोषणा में - भारत द्वारा पहली बार यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत पैनल की मेजबानी करने के अवसर पर - दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में भारत के 16वें तत्व के रूप में अंकित किया गया।


    यह घोषणा नई दिल्ली के लाल किले में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र के दौरान की गई थी। यह पहली बार है, जब भारत UNESCO की इस समिति के सत्र की मेजबानी कर रहा है।

    • दीपावली के सूचीबद्ध होने के साथ, अब इस सूची में भारत की 16 सांस्कृतिक विरासत शामिल हो गई हैं (इन्फोग्राफिक देखें)।

    दीपावली/ दिवाली के बारे में

    • यह त्यौहार कार्तिक अमावस्या पर, अक्टूबर/ नवंबर माह में मनाया जाता है। यह सभी व्यक्तियों के लिए समृद्धि, नवीनीकरण और आधिक्य का प्रतीक है।
    • यह एक वार्षिक त्यौहार है, जो 5 दिनों तक चलता है।
      • इसमें निम्नलिखित उप-त्यौहार शामिल हैं-
        • धनतेरस: लोग समृद्धि के प्रतीक के रूप में धातु के बर्तन खरीदते हैं; 
        • नरक चतुर्दशी: नकारात्मकता को दूर करने के लिए दीपक जलाए जाते हैं; 
        • पवित्र लक्ष्मी-गणेश पूजा की जाती है; और 
          भाई दूज: यह भाई-बहन के प्रेम बंधन का प्रतीक है।
    • दीपावली से संबंधित किंवदंतियां
      • रामायण: यह भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने तथा रावण पर उनकी विजय का प्रतीक है।
      • महाभारत: यह पांडवों के वनवास के बाद लौटने का प्रतीक है।

    UNESCO की “मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) सूची” के बारे में

    • उत्पत्ति: ICH अभिसमय को 17 अक्टूबर 2003 को पेरिस में UNESCO के 32वें आम सम्मेलन के दौरान अपनाया गया था।
    • उद्देश्य: अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) की सुरक्षा करना, जो समुदायों के भीतर पीढ़ियों से चली आ रही प्रथाओं, प्रस्तुतियों, अभिव्यक्तियों और ज्ञान को संदर्भित करती है।
      • परिभाषा (अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर अभिसमय के अनुसार): ICH में निम्नलिखित शामिल हैं-
        • मौखिक परंपराएं और अभिव्यक्तियां; 
        • निष्पादन कलाएं; 
        • सामाजिक प्रथाएं, 
        • अनुष्ठान और त्यौहार; 
        • प्रकृति एवं ब्रह्मांड से संबंधित ज्ञान व प्रथाएं; 
        • पारंपरिक शिल्प कौशल आदि।
    • राज्य पक्षकारों की महासभा (General Assembly of the State Parties): यह एक संप्रभु निकाय है, जो प्रत्येक दो वर्षों में साधारण सत्र में बैठक करता है।
    • राज्य पक्षकारों का उत्तरदायित्व: ICH का संरक्षण पक्षकारों की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।
    • Tags :
    • UNESCO
    • Deepavali
    • Festival
    • Intangible
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features