सीरिया (राजधानी: दमिश्क)
संयुक्त राज्य अमेरिका ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के दर्जनों ठिकानों पर व्यापक हवाई हमले किए हैं।
भौगोलिक अवस्थिति:

- सीरिया, पश्चिम एशियाई देश है। इसके पश्चिम में भूमध्य सागर है, अर्थात यह भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित है। यह लेवेंट (Levant) क्षेत्र में स्थित है।
- सीमावर्ती देश: तुर्की (उत्तर), इराक (पूर्व), जॉर्डन (दक्षिण), इजरायल और लेबनान (पश्चिम)।
- इजरायल ने 1967 के 'छह दिवसीय युद्ध' (Six-Day War) के दौरान सीरिया से गोलान हाइट्स को छीन लिया था।
भौगोलिक विशेषताएं:
- प्रमुख भौतिक प्रदेश: सीरियाई मरुस्थल, फरात (Euphrates) नदी घाटी, और एंटी-लेबनान पर्वत श्रेणी।
- यह पर्वत-श्रेणी लेबनान के साथ सीरिया की सीमा निर्धारित करती है।
- प्रमुख नदियां: ओरोन्टेस, दजला (Tigris) आदि।