विकसित भारत और नेट जीरो की दिशा में परिदृश्यों पर अध्ययन रिपोर्ट्स जारी की गई | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • नीति आयोग की रिपोर्ट में विकसित भारत 2047 और नेट ज़ीरो 2070 के लिए रोडमैप की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है, जिसमें व्यापक आर्थिक बदलावों और वित्तपोषण आवश्यकताओं का विस्तृत विवरण दिया गया है।
  • नेट ज़ीरो का तात्पर्य निवेश-आधारित विकास, उद्योग के सकल मूल्य में वृद्धि, रोजगार पर मामूली प्रभाव और आयात पर निर्भरता में कमी से है।
  • नीतिगत सुझावों में कम कार्बन उत्सर्जन वाली प्रथाओं को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचे में निवेश को प्राथमिकता देना, हरित नौकरियों को बढ़ावा देना, अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देना और संस्थागत सुधार शामिल हैं।

In Summary

नीति आयोग ने विकसित भारत और नेट जीरो की दिशा में परिदृश्यों पर तीन अध्ययन रिपोर्ट जारी की हैं। ये रिपोर्ट्स एक समग्र रोडमैप, व्यापक आर्थिक निहितार्थ और वित्त-पोषण की आवश्यकताओं पर केंद्रित हैं।

  • विकसित भारत 2047: इसका लक्ष्य भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र और 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।
  • नेट जीरो उत्सर्जन लक्ष्य: भारत ने 2070 तक नेट जीरो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन प्राप्त करने की प्रतिबद्धता प्रकट की है।

प्रमुख व्यापक आर्थिक निहितार्थ

  • जीडीपी पर कम प्रभाव और उच्च निवेश की आवश्यकता: नेट जीरो का दीर्घकालिक जीडीपी पर सीमित प्रभाव पड़ेगा, लेकिन इसके लिए भारी निवेश की आवश्यकता होगी।
  • निवेश-आधारित संवृद्धि की ओर बढ़ना: नेट जीरो लक्ष्य के अनुसरण में अर्थव्यवस्था संरचनात्मक रूप से 'उपभोग-आधारित' संवृद्धि से 'पूंजी-प्रधान' संवृद्धि की ओर पुनर्संतुलित होगी।
  • औद्योगिक विस्तार: स्वच्छ ऊर्जा और विनिर्माण के कारण 2050 तक औद्योगिक GVA (सकल मूल्य वर्धित) बढ़कर लगभग 33% होने का अनुमान है।
    • जीवाश्म ईंधन आधारित विनिर्माण में संकुचन (कमी) आने का अनुमान है।
  • रोजगार का पुनरावंटन: नौकरियां जीवाश्म ईंधन क्षेत्रकों से हटकर नवीकरणीय ऊर्जा, निर्माण, परिवहन और स्वच्छ विनिर्माण की ओर बढ़ेंगी। हालांकि, कुल रोजगार पर इसका प्रभाव बहुत कम रहेगा।
  • आयात निर्भरता में कमी: ईंधन आयात बिल जो वर्तमान में जीडीपी का 4% है, उसके 2070 तक घटकर 0.2% होने का अनुमान है।

नीतिगत सुझाव

  • सभ्यतागत संधारणीयता: मिशन LiFE (पर्यावरण के लिए जीवन शैली), चक्रीय अर्थव्यवस्था और कुशल डिजाइन के माध्यम से पारंपरिक निम्न-कार्बन उत्सर्जन प्रथाओं को बढ़ावा देना चाहिए। इससे विकास को कल्याण और समुत्थानशीलता (Resilience) के इर्द-गिर्द फिर से परिभाषित किया जा सकेगा।
  • नेट-जीरो अवसंरचना को बढ़ावा: ग्रिड्स, शहरी अवसंरचना, इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) और लॉजिस्टिक्स में सार्वजनिक निवेश को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही, मिश्रित वित्त (सार्वजनिक-निजी वित्त-पोषण) का लाभ उठाना चाहिए और ऐसी परियोजनाओं को तैयार करना चाहिए, जिन्हें बैंक आसानी से ऋण दे सके। 
  • ग्रीन जॉब्स मिशन: लक्षित पुन:कौशल विकास (Reskilling) और भविष्य की तैयारी के लिए 'ग्रीन-डिजिटल स्किल्स स्टैक' के साथ श्रम-प्रधान हरित क्षेत्रकों को बढ़ावा देना चाहिए।
  • हरित अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहन: स्वच्छ-तकनीक नवाचार और इनके उपयोग में तेजी लाने के लिए सार्वजनिक-निजी अनुसंधान एवं विकास को वैश्विक मानकों तक बढ़ाना चाहिए।
  • संस्थागत सुदृढ़ीकरण: विद्युत वितरण कंपनियों (डिस्कॉम/DISCOMs) और ऊर्जा क्षेत्रक से जुड़ी संस्थाओं में सुधार करना चाहिए; विनियमों को सरल बनाना चाहिए और तेजी से परिवर्तन के लिए 'सिंगल-विंडो अनुमोदन' को सक्षम करना चाहिए।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

सिंगल-विंडो अनुमोदन

एक ऐसी प्रणाली जहाँ किसी परियोजना या व्यवसाय को स्थापित करने या संचालित करने के लिए आवश्यक विभिन्न अनुमतियाँ और लाइसेंस एक ही सरकारी खिड़की या बिंदु से प्राप्त किए जा सकते हैं, जिससे प्रक्रिया सरल और तीव्र हो जाती है।

डिस्कॉम (DISCOMs)

वितरण कंपनियाँ (Distribution Companies) जो बिजली उत्पादकों से बिजली खरीदकर अंतिम उपभोक्ताओं तक पहुंचाती हैं। इनकी वित्तीय और परिचालन दक्षता भारत की विद्युत प्रणाली की समग्र दक्षता के लिए महत्वपूर्ण है।

मिश्रित वित्त (Blended finance)

एक वित्तीय रणनीति जिसमें सार्वजनिक या परोपकारी धन का उपयोग निजी पूंजी को जुटाने और निवेश के जोखिम को कम करने के लिए उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ निजी निवेश को पारंपरिक रूप से जोखिम भरा माना जाता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet