केंद्रीय बजट 2026-27 में कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (CCUS) प्रौद्योगिकियों के लिए ₹20,000 करोड़ के परिव्यय का प्रस्ताव किया गया | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

  • सीसीयूएस प्रौद्योगिकियों का लक्ष्य 2025 तक बिजली, इस्पात, सीमेंट, रिफाइनरियों और रसायनों में उच्च स्तर की तत्परता हासिल करना है, जिसके तहत कार्बन डाइऑक्साइड को उपयोग या भूवैज्ञानिक भंडारण के लिए ग्रहण किया जा सकेगा।
  • सीसीयूएस की आवश्यकता में उन क्षेत्रों से निपटना शामिल है जिनमें कमी लाना कठिन है, कम कार्बन वाले हाइड्रोजन को सक्षम बनाना, 2030 के नेट-जीरो लक्ष्यों को पूरा करना और कार्बन टैरिफ के खिलाफ प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल करना शामिल है।
  • डीएसटी के सीसीयूएस रोडमैप में 2025-2045 तक चरणबद्ध विकास शामिल है, जो अनुसंधान, पायलट परियोजनाओं, हब मॉडल, नियमों और वाणिज्यिक पैमाने पर तैनाती पर केंद्रित है।

In Summary

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के CCUS रोडमैप 2025 के अनुरूप इन प्रौद्योगिकियों को बड़े पैमाने पर लागू किया जाएगा। इससे विद्युत, इस्पात, सीमेंट, रिफाइनरी और रसायन जैसे पांच औद्योगिक क्षेत्रों में अंतिम-उपयोग अनुप्रयोगों में उच्च तत्परता स्तर हासिल किया जा सकेगा।

कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (CCUS) के बारे में

  • CCUS क्या है?: इसमें मुख्य रूप से विद्युत उत्पादन या औद्योगिक संयंत्रों जैसे ऐसे बड़े कार्बन उत्सर्जक स्रोतों से CO2को कैप्चर किया जाता है, जहां ईंधन के रूप में जीवाश्म ईंधन या बायोमास का उपयोग होता है।  
    • यदि कैप्चर की गई CO2 का उपयोग साइट पर नहीं किया जाता है, तो इसे संपीडित (compress) कर परिवहन के माध्यम से ले जाया जाता है। इसके बाद इसका उपयोग विभिन्न अनुप्रयोगों में किया जाता है या इसे गहरी भूगर्भीय संरचनाओं (जैसे समाप्त हो चुके तेल और गैस भंडार या लवणीय जलभृतों/saline aquifers) में इंजेक्ट कर दिया जाता है।
  • प्रमुख प्रौद्योगिकियां: रासायनिक विलायक-आधारित अवशोषण, क्रायोजेनिक पृथक्करण, डायरेक्ट एयर कैप्चर, एन्हांस्ड ऑयल रिकवरी (EOR), बायो-एनर्जी कार्बन कैप्चर एंड स्टोरेज आदि।
  • इसकी आवश्यकता क्यों है?
    • महत्वपूर्ण उद्योगों (हार्ड टू एबेट सेक्टर्स) में उत्सर्जन कम करना: सीमेंट, इस्पात या रसायन जैसे भारी उद्योगों में कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करना।
    • कम लागत वाला हाइड्रोजन: यह वहनीय कम कार्बन युक्त हाइड्रोजन उत्पादन को सक्षम बनाती है। यह हाइड्रोजन विभिन्न क्षेत्रकों के विकार्बनीकरण में सहायक है।
    • वैश्विक लक्ष्य: 2050 तक वैश्विक नेट जीरो लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 2030 तक प्रतिवर्ष कम-से-कम 1 बिलियन टन CCUS क्षमता की आवश्यकता है।
      • उल्लेखनीय है कि भारत ने 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य निर्धारित किया है। 
    • प्रतिस्पर्धा: कार्बन सीमा समायोजन तंत्र (CBAM) जैसे कार्बन-संबंधित प्रशुल्क के मद्देनजर उत्पादों को विदेशी बाजारों में प्रतिस्पर्धी बनाना।
  • चुनौतियां
    • अपर्याप्त तकनीकी परिपक्वता;
    • संपूर्ण मूल्य श्रृंखला में अत्यधिक लागत (विशेष रूप से कार्बन कैप्चर में);
    • प्रौद्योगिकियों के परीक्षण और विस्तार की सीमित सुविधा;
    • अपर्याप्त वित्त-पोषण आदि। 

DST का CCUS रोडमैप

  • चरण 1 (2025-2030): सामग्रियों की खोज के लिए महत्वपूर्ण अनुसंधान परियोजनाओं को समर्थन प्रदान करना; कुछ आवश्यक अनुसंधान सुविधाओं का निर्माण करना; प्रायोगिक स्तर पर परियोजनाओं को समर्थन देना आदि।
  • चरण 2 (2030-2035): 'हब और क्लस्टर' मॉडल का क्रियान्वयन करना; राष्ट्रीय CCUS विनियम तैयार करना; बेसाल्ट संरचनाओं (दक्कन ट्रैप) में खनिजीकरण परियोजनाओं में तेजी लाना और कार्बन बाजार लिंक निर्मित करना। 
  • चरण 3 (2035-2045): औद्योगिक क्लस्टर्स में दो व्यावसायिक स्तर के CCS हब विकसित करना; CCUS को भारत की हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था पहलों के साथ जोड़ना और CCUS के व्यावसायिक उपयोग के लिए विनियामक ढांचा पूरा करना।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Deccan Traps

A large igneous province located in west-central India, characterized by extensive basaltic formations. These basaltic structures are being considered for mineralization projects, a form of CO2 storage where the captured CO2 reacts with minerals to form stable carbonates.

CBAM (Carbon Border Adjustment Mechanism)

The European Union's policy to impose a carbon tax on imports of specific carbon-intensive goods, aiming to prevent 'carbon leakage' by ensuring imported products face similar carbon costs as domestically produced ones.

Enhanced Oil Recovery (EOR)

A method used in the petroleum industry to increase the amount of crude oil extracted from a field. In the context of CCUS, captured CO2 can be injected into oil reservoirs to help push out more oil, providing an economic incentive for carbon capture.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet