राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर सेशेल्स के राष्ट्रपति भारत यात्रा पर आए | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • भारत ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है, जो विकास, क्षमता निर्माण और समुद्री सुरक्षा पर केंद्रित है।
  • क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सेशेल्स कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) और आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई) में शामिल होगा।
  • भारत की सागर परियोजना, समुद्री निगरानी और हिंद महासागर में चीन के प्रभाव को संतुलित करने के लिए सेशेल्स भू-रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

In Summary

भारत और सेशेल्स ने उन्नत संपर्कों के माध्यम से 'सतत विकास, आर्थिक संवृद्धि और सुरक्षा' के लिए एक संयुक्त विज़न की घोषणा की।

प्रमुख परिणाम

  • विशेष आर्थिक पैकेज: भारत ने विकास परियोजनाओं, क्षमता निर्माण और समुद्री सुरक्षा के लिए कुल 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पैकेज की घोषणा की।
  • क्षेत्रीय सहयोग: सेशेल्स कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) का पूर्ण सदस्य बनेगा।
    • CSC एक क्षेत्रीय सुरक्षा समूह है। इसमें भारत, श्रीलंका, मॉरीशस, मालदीव और बांग्लादेश शामिल हैं।
    • इसका उद्देश्य सदस्य देशों के साझा सरोकार वाली अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों और खतरों से निपटकर क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
  • आपदा प्रतिरोधकता: सेशेल्स 'आपदा-रोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन' (CDRI) में शामिल होने के लिए सहमत हुआ।
  • स्वास्थ्य: सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं खरीदने के लिए सेशेल्स 'इंडियन फार्माकोपिया' (दवाओं के मानकों की पुस्तक) को मान्यता देगा।
  • डिजिटल परिवर्तन: भारत सेशेल्स में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) बनाने के लिए व्यापक प्रयास करने पर सहमत हुआ।
  • समुद्री सहयोग: सेशेल्स भारतीय सहायता से एक हाइड्रोग्राफिक यूनिट (जल सर्वेक्षण इकाई) स्थापित करेगा।

भारत के लिए सेशेल्स का महत्व

  • महासागर (MAHASAGAR) व सागर (SAGAR) विजन: सेशेल्स भारत के सागर/SAGAR (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) तथा हाल ही में घोषित 'विज़न महासागर/MAHASAGAR' (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) का एक केंद्रीय स्तंभ है।
Image
  • भू-सामरिक: महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों के निकट इसकी स्थिति प्रमुख पोत परिवहन मार्गों, विशेष रूप से 'मोजाम्बिक चैनल' की निगरानी में मदद करती है।
    • उदाहरण: निगरानी बढ़ाने के लिए 'अजम्पशन द्वीप' को विकसित करने का भारत का प्रयास।
  • चीन के विस्तार को संतुलित करना: समुद्री क्षेत्र की जागरूकता के लिए भारत ने सेशेल्स में 'तटीय निगरानी रडार प्रणाली' की तैनाती की है।
    • चीन अपनी 'स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स', 'टू ओशन स्ट्रेटजी' और 'बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव' (BRI) के माध्यम से हिंद महासागर में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है।
  • UNSC उम्मीदवारी: सेशेल्स संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता है।
  • रक्षा सहयोग: उदाहरण के लिए- दोनों देशों के बीच संयुक्त समुद्री अभ्यास 'लामित्ये' (LAMITYE) आयोजित किया जाता है।                                  
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

लामित्ये (LAMITYE)

भारत और सेशेल्स के बीच आयोजित एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है, जो मुख्य रूप से समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)

संयुक्त राष्ट्र का एक प्रमुख अंग, जिसकी स्थापना 1945 में हुई थी। इसका प्राथमिक उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।

बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI)

चीन के नेतृत्व वाली एक वैश्विक अवसंरचना विकास रणनीति, जिसका उद्देश्य प्राचीन सिल्क रोड के व्यापार मार्गों के साथ कनेक्टिविटी और सहयोग का विस्तार करना है। इसे 2013 में शुरू किया गया था।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet