फ्रांसीसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान रक्षा से लेकर महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रकों में 21 महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए।
प्रमुख परिणाम
रक्षा और सुरक्षा
H125 हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन: कर्नाटक के वेमगल में H125 हेलीकॉप्टर की 'फाइनल असेंबली लाइन' का उद्घाटन किया गया।
- H125 एयरबस का एक हल्का बहुउद्देशीय एकल-इंजन हेलीकॉप्टर है। यह माउंट एवरेस्ट पर उतरने वाला एकमात्र हेलीकॉप्टर है।
- हैमर (HAMMER) मिसाइल उत्पादन: भारत में 'हैमर' मिसाइलों के उत्पादन के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सफ्रान (Safran) के बीच एक संयुक्त उद्यम (JV) शुरू किया जाएगा।
- 'हाइली एजाइल मॉड्यूलर म्यूनिशन एक्सटेंडेड रेंज' (HAMMER) एक स्मार्ट सटीक-निर्देशित हवा-से-जमीन पर मार करने वाला हथियार है। इसे राफेल और LCA तेजस विमानों के लिए अनुकूलित किया जा सकता है।
- प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग
- नवाचार वर्ष: वर्ष 2026 को 'भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष' के रूप में मनाने और 'भारत-फ्रांस नवाचार नेटवर्क' की शुरुआत की गई।
- संयुक्त समूह: एक 'संयुक्त उन्नत प्रौद्योगिकी विकास समूह' और 'डिजिटल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए भारत-फ्रांस केंद्र' का गठन किया गया।
- स्वास्थ्य में AI: एम्स (AIIMS), नई दिल्ली में 'स्वास्थ्य में एआई के लिए भारत-फ्रांस केंद्र' शुरू किया गया।
- महत्वपूर्ण खनिज और ऊर्जा सहयोग
- खनिज आपूर्ति: विविध एवं लचीली आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग पर संयुक्त घोषणा को अपनाया गया।
- परमाणु ऊर्जा: जैतापुर सहित बड़ी परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं, स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स (SMRs) और एडवांस्ड मॉड्यूलर रिएक्टर्स (AMRs) में सहयोग को गहन करने पर सहमति बनी।
- व्यापार और आर्थिक सहयोग
- कर समझौता: भारत और फ्रांस के बीच 'दोहरे कराधान बचाव समझौते' (DTAA) में संशोधन किया जाएगा।
- सहयोग के अन्य क्षेत्र: स्टार्ट-अप्स, स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा, छात्रों की आवाजाही और कौशल विकास।
![]() भारत-फ्रांस संबंध:
|
