SAHI एवं BODH पहलें भारत का एक मजबूत, जिम्मेदार और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी 'स्वास्थ्य एआई' (Health AI) तंत्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
SAHI पहल: भारत के लिए स्वास्थ्य देखभाल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता हेतु रणनीति (Strategy for Artificial Intelligence in Healthcare for India)
- यह भारत की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में एआई के जिम्मेदार एकीकरण का मार्गदर्शन करने वाला एक राष्ट्रीय फ्रेमवर्क है।
- विज़न: भारत की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में एआई के सुरक्षित, नैतिक, साक्ष्य-आधारित और समावेशी उपयोग को सक्षम बनाना।
- यह डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्टर का लाभ उठाकर स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने, परिणामों में सुधार करने और भारत को जिम्मेदार स्वास्थ्य देखभाल एआई में एक वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करने का प्रयास करता है।
- यह साझा सिद्धांत और रणनीतिक दिशा प्रदान करके स्वास्थ्य देखभाल एआई तंत्र के हितधारकों की सहायता करेगी।

BODH पहल: स्वास्थ्य देखभाल एआई के लिए बेंचमार्किंग ओपन डेटा प्लेटफॉर्म
- विकासकर्ता: इसे IIT कानपुर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के सहयोग से विकसित किया है।
- उद्देश्य: यह एक गोपनीयता-संरक्षित बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म है। यह मूल डेटासेट्स को साझा किए बिना, वास्तविक विश्व के विविध स्वास्थ्य डेटा का उपयोग करके एआई मॉडल्स के सख्त मूल्यांकन को सक्षम बनाता है।
- इसे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत एक 'डिजिटल पब्लिक गुड' के रूप में रखा गया है।
स्वास्थ्य देखभाल सेवा में एआई के लिए अन्य पहलें
|