लॉगरहेड कछुआ | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

जलवायु परिवर्तन के कारण 'लॉगरहेड कछुओं' (Loggerhead turtles) को अधिक खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

लॉगरहेड कछुआ के बारे में

  • यह एक प्रकार का समुद्री कछुआ है।
  • पर्यावास: विश्व भर के समशीतोष्ण और उष्णकटिबंधीय महासागर। इन कछुओं को तटीय खाड़ी, नदमुख और महाद्वीपीय मग्नतट पसंद है
  • प्रमुख विशेषता: इनका सिर बड़ा और जबड़े मजबूत होते हैं। ये केकड़ों और मोलस्क जैसे कठोर खोल वाले शिकारों को चबा जाते हैं।
  • लॉगरहेड मांसाहारी होते हैं, और केवल कभी-कभी ही वनस्पतियों का सेवन करते हैं।
  • जीवनकाल: 70 से 80 वर्ष या उससे अधिक।
  • संरक्षण स्थिति:
    • IUCN स्थिति: वल्नरेबल
    • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत संरक्षित।
  • भारत में प्राप्ति क्षेत्र: भारतीय तटों पर कभी-कभी देखे जाते हैं। ये 'ओलिव रिडले' कछुओं की तरह सामान्य रूप से देखे नहीं जाते हैं।
  • प्रमुख खतरे: मछली पकड़ने के जालों में फंसना, तटीय क्षेत्रों में विकास, प्लास्टिक प्रदूषण, आदि। 

हरियाणा के भिर्राना में रेडियोकार्बन डेटिंग विश्लेषण के बाद शोधकर्ताओं ने यह संभावना जताई है कि भारतीय उपमहाद्वीप की हड़प्पा सभ्यता 8,000 वर्ष से भी अधिक पुरानी हो सकती है।

भिर्राना स्थल के बारे में 

  • उत्खनन का नेतृत्व: श्री एल.एस. राव के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने घग्गर नदी के प्राचीन मार्ग के किनारे उत्खनन किया।
  • काल-IAहकरा मृदभांड संस्कृति-इसकी विशेषता प्राकृतिक मृदा में खोदे गए और अच्छी तरह से प्लास्टर किए गए गर्त-आवास तथा विशिष्ट मृदभांड हैं।
  • काल-IB: प्रारंभिक हड़प्पा-इस काल में घरों का निर्माण मिट्टी की ईंटों से किया गया था। यहाँ से प्राप्त मृदभांडों में कालीबंगा-I के समान छह प्रकार के कपड़ों का उपयोग किया गया है।
  • काल-IIA: प्रारंभिक विकसित हड़प्पा: नगर विन्यास में परिवर्तन है। बस्ती के चारों ओर कच्ची ईंटों की किलेबंदी दीवार प्राप्त हुई है।
  • काल-IIB: विकसित हड़प्पा: इस काल में सेलखड़ी की मुहरें और मानक हड़प्पा पुरावशेष पाए गए हैं।
  • प्राप्त पुरावशेष: इनमें अर्ध-बहुमूल्य पत्थरों के मनके, टेराकोटा की वस्तुएं, तांबे की चूड़ियां, हड्डी से निर्मित वस्तुएं, आदि शामिल हैं। 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे अपनी तरह के पहले 'बी-कॉरिडोर्स' (BeeCorridors) विकसित करने की घोषणा की है।

बी-कॉरिडोर्स  के बारे में

  • ये मधुमक्खी-अनुकूल वनस्पतियों का एक क्रमिक रैखिक विस्तार हैं। इनमें पुष्पी पादप और पौधों होते हैं।
  • यह पूरे वर्ष मकरंद (nectar) और पराग (pollen) की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।
  • महत्व: यह पहल मधुमक्खियों और अन्य परागणकों द्वारा सामना किए जा रहे पारिस्थितिकी संबंधी संकटों को कम करने में मदद करेगी।
  • मधुमक्खियां और उनका महत्व
  • मधुमक्खियों की विशेषताएं और महत्व:
    • केवल मादा मधुमक्खियों के पास डंक होते हैं जो वास्तव में परिवर्तित 'अंडनिक्षेपक (Ovipositor)' होते हैं। ये वे अंग हैं जिनका उपयोग मूल रूप से अंडे देने के लिए किया जाता है।
    • ये विशेष रूप से पुष्पी पादपों से प्राप्त शर्करा युक्त मकरंद (nectar) और प्रोटीन युक्त पराग पर निर्भर रहती हैं।
    • महत्व: विश्व के खाद्य उत्पादन का एक-तिहाई (1/3) हिस्सा मधुमक्खियों पर निर्भर करता है। 
Tags:

एक अध्ययन में यह प्रमाण मिला है कि स्नोबॉल अर्थ की कम-से-कम एक अवस्था के दौरान भी लघु जलवायु चक्र सक्रिय रहे थे।

स्नोबॉल अर्थ के बारे में

  • ‘स्नोबॉल अर्थ’ से आशय क्रायोजेनियन कल्प (लगभग 720–635 मिलियन वर्ष पहले) के दौरान हुए अत्यधिक हिमानीकरण  के कालखंडों से है। इस काल में संभवतः पृथ्वी पर बर्फ की परतें उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों तक फैल गई थीं।
  • इस समय महासागर बड़े पैमाने पर जमे हुए थे। इससे जलवायु–महासागर अभिक्रियाएं कमजोर पड़ गईं।
  • यह हिमानीकरण एल्बीडो प्रभाव से और मजबूत हुआ। माना जाता है कि इसका प्रोटेरोजोइक महाकल्प के दौरान जीवन के विकास पर गहरा प्रभाव पड़ा था।

हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रोजेक्ट वॉल्ट (Project Vault) की घोषणा की।

प्रोजेक्ट वॉल्ट के बारे में

  • यह एक आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा पहल है। इसके तहत अमेरिका में रणनीतिक अति-महत्वपूर्ण खनिज भंडार (U.S. Strategic Critical Minerals Reserve) स्थापित किया जा रहा है।
  • यह स्वतंत्र रूप से संचालित सार्वजनिक–निजी भागीदारी पहल है। इसके तहत अति-महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ मृदा तत्वों (REE) की खरीद और संग्रह की जाएगी।
    • उदाहरण के लिए; गैलियम और कोबाल्ट आधुनिक तकनीक और रक्षा उपकरणों के लिए आवश्यक हैं।
  • उद्देश्य: यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे की 2025 क्रिटिकल मिनरल्स सूची में शामिल 60 अति-महत्वपूर्ण खनिजों का भंडारण करना, ताकि इनकी आपूर्ति में बाधा आने की स्थिति में उद्योगों की क्षमता और आपूर्ति-सुरक्षा बढ़ाई जा सके।
  • वित्तपोषण: इस परियोजना को $1.67 अरब डॉलर का निजी प्रारंभिक निवेश प्राप्त होगा और अमेरिकी निर्यात–आयात बैंक (EXIM) से $10 अरब डॉलर की सरकारी सहायता प्राप्त होगी। 

ईरान ने जिनेवा में अमेरिका के साथ वार्ता के बीच लाइव फायर ड्रिल के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया।

होर्मुज जलडमरूमध्य के बारे में

  • यह ओमान और ईरान के बीच स्थित है।
  • यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।
  • अपने सबसे संकरे बिंदु पर इसकी चौड़ाई केवल 33 किमी है।
  • रणनीतिक महत्व: विश्व के कुल तेल व्यापार का लगभग 20–25% इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने राजस्थान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित ‘भारत विस्तार’ योजना के पहले चरण की शुरुआत की है।

‘भारत विस्तार’ के बारे में

  • उद्देश्य: किसानों की कृषि संबंधी आवश्यकताओं के लिए भारत के प्रमुख AI-संचालित डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के उपयोग को बढ़ावा देना।
  • पूर्ण रूप: यहां विस्तार (VISTAAR) का पूर्ण रूप है- कृषि संसाधनों तक पहुँच के लिए वर्चुअली समन्वित प्रणाली (Virtually Integrated System to Access Agricultural Resources) .
  • मुख्य विशेषताएँ:
    • यह योजना AI-संचालित बहुभाषी संवाद आधारित सलाह प्रणाली प्रदान करती है।
  • इसमें एग्रीस्टैक (AgriStack), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), विभिन्न कृषि योजनाओं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मंडी कीमतों और राज्य प्रणालियों के संसाधनों को एक ही डिजिटल प्रणाली से जोड़ा गया है।
  • किसानों के लिए लाभ:
    • किसान फोन के माध्यम से (फीचर फोन सहित) इस प्रणाली से सवाल पूछ सकते हैं।
    • उन्हें तुरंत कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान और बाजार मूल्य की जानकारी प्राप्त होती है। 
Tags:

'सुपर-अर्थ'  ग्रहों की एक अनूठी श्रेणी है। ये ग्रह पृथ्वी से बड़े होते हैं लेकिन नेपच्यून और यूरेनस जैसे विशालकाय ग्रहों से छोटे होते हैं।

प्रमुख विशेषताएं:

  • आकार और द्रव्यमान: इनका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 10 गुना तक और व्यास पृथ्वी की त्रिज्या का लगभग दोगुना होता है।
  • संघटक: ये चट्टान, गैस या दोनों के मिश्रण से बने हो सकते हैं।
  • महत्व: ये वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद करते हैं कि ग्रहों का निर्माण और विकास कैसे होता है। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

ओलिव रिडले कछुआ

यह एक प्रकार का समुद्री कछुआ है जो लॉगरहेड कछुए की तुलना में भारत के तटों पर अधिक सामान्य रूप से देखा जाता है। यह अपने सामूहिक घोंसले बनाने (arribada) के लिए जाना जाता है।

वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I

यह भारत का एक महत्वपूर्ण अधिनियम है जो वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कानूनी ढांचा प्रदान करता है। अनुसूची I में सूचीबद्ध प्रजातियों को सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा प्राप्त होती है, और उनके शिकार या व्यापार पर सख्त प्रतिबंध हैं।

IUCN स्थिति: वल्नरेबल (Vulnerable)

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) द्वारा प्रजातियों के संरक्षण की स्थिति का एक वर्गीकरण। 'वल्नरेबल' का अर्थ है कि जंगली में प्रजातियों के विलुप्त होने का गंभीर खतरा है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet