टोंगा (राजधानी: नुकुʻअलोफा)
दक्षिण प्रशांत महासागर में टोंगा के निकट 7.6 तीव्रता का भूकंप आया।
भौगोलिक अवस्थिति

- यह दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर, 'पैसिफिक रिंग ऑफ फायर' (परि-प्रशांत मेखला) में स्थित है।
- रिंग ऑफ फायर: यह प्रशांत महासागर के किनारों पर ज्वालामुखियों और विवर्तनिकी गतिविधि (या भूकंप) प्रवण क्षेत्रों की एक श्रृंखला है।
- विश्व के लगभग 90% भूकंप यहीं आते हैं, और इस क्षेत्र में विश्व के 75% सक्रिय ज्वालामुखी मौजूद हैं।
- यह कई विवर्तनिक प्लेटों को घेरे हुए है—जिसमें प्रशांत प्लेट और लघु फिलीपीन, जुआन डी फूका, कोकोस और नाज़का प्लेटें शामिल हैं।
- द्वीप समूह: इसमें लगभग 170 द्वीप शामिल हैं जो तीन मुख्य समूहों में विभाजित हैं: टोंगटापू (Tongatapu), हा'पई (Ha‘apai), और वावा'उ (Vava‘u)।
- कुछ अलग-थलग द्वीपों में उत्तर में निउआफोउ (Niuafo‘ou), निउआटोपुटापू और तफाही, तथा दक्षिण में 'अटा ('Ata) शामिल हैं।
भौगोलिक विशेषताएं
- सर्वोच्च शिखर: हा'पई समूह के काओ द्वीप पर।
- टोंगा में कोई नदी नहीं हैं।